spot_img

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: त्योहारों से पहले बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान, कई नामी दुकानों पर गिरी गाज, एक्सपायरी सामान मिलने पर सख्त कार्रवाई की गई।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Food Safety: त्योहारों से ठीक पहले बिहार में खाद्य संरक्षा विभाग ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की टीमों ने राज्यभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है, जिसमें पटना में लाखों रुपये की मिठाइयां जब्त कर नष्ट की गईं और कई दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। यह अभियान 12 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा, जिसके तहत विभिन्न जिलों में मिठाई दुकानों, खाद्य विनिर्माण इकाइयों, रेस्तरां एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है।

- Advertisement -

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, एक्सपायरी एवं खराब खाद्य सामग्री का भंडारण तथा स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां पाई गईं। इन अनियमितताओं के मद्देनजर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कई प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई, जबकि खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि के निर्देश पर खाद्य संरक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, रसोई एवं विनिर्माण स्थल की स्वच्छता, जल निकासी, कीट नियंत्रण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की गहन जांच की जा रही है।

- Advertisement -

पटना में लाखों की मिठाई जब्त, कई दुकानों के लाइसेंस रद्द

राजधानी पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की है, जिसके विस्तृत ब्यौरे इस प्रकार हैं:

- Advertisement -
  • मेसर्स स्वीट होम कारखाना, बुद्धा कॉलोनी: यहां निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी बेसन, मैदा एवं आटा पाया गया। लगभग ₹18,335 मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसमें 70 किलोग्राम एक्सपायरी बेसन (लगभग ₹6,300) को मौके पर ही नष्ट कराया गया। पनीर, खोवा, मैदा एवं आटा के चार नमूने जांच के लिए भेजे गए। अनियमितताओं के कारण प्रतिष्ठान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
  • मेसर्स कोजी स्वीट्स कारखाना, बुद्धा कॉलोनी: अनियमितताएं पाए जाने पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। संचालक से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गुड़ एवं चमचम मिठाई के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
  • मेसर्स स्वीट होम कन्फेक्शनरी कारखाना, बुद्धा कॉलोनी: कारखाने में एक्सपायरी कस्टर्ड पाउडर, क्यूमी फ्लेवर सल्फेट एवं बेकिंग पाउडर मिलने पर इन्हें जब्त कर नष्ट कराया गया। आटा, बेसन, शुगर-फ्री लिक्विड एवं काजू-कोकोनट बिस्किट सहित पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए। इस कारखाने का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।
  • मेसर्स शिवम स्वीट्स, रामकृष्ण नगर, ईस्ट लक्ष्मी नगर: यहां 630 किलोग्राम कलाकंद, 10 किलोग्राम बर्फी एवं 5 किलोग्राम लड्डू जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है। जब्त मिठाइयों को नष्ट कराया गया। कलाकंद, बर्फी, लड्डू एवं सिल्वर लीफ के चार नमूने जांच के लिए भेजे गए। प्रतिष्ठान में पानी की जांच रिपोर्ट एवं कारीगरों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं मिले, साथ ही मिठाई निर्माण में स्किम्ड मिल्क पाउडर का उपयोग हो रहा था। आवश्यक सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है।
  • मेसर्स नेहा ट्रेड्स, इंदिरा नगर: इस प्रतिष्ठान से 31 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर, 34 किलोग्राम सूजी, 20 किलोग्राम मिल्क केक मिठाई एवं 14 किलोग्राम चीनी जब्त कर नष्ट कराई गई। डोडा बर्फी, स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं मिल्क केक के तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच में स्किम्ड मिल्क पाउडर में सड़न, दुर्गंध एवं फंगस की वृद्धि पाई गई। साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक थी, दीवार एवं फर्श क्षतिग्रस्त मिले तथा शौचालय भी गंदा था।
  • हरि लाल वेंचर्स प्रा. लिमिटेड, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया: यहां से सादा चमचम मिठाई एवं गजक के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए। ड्रेनेज सिस्टम में सुधार और साफ-सफाई मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।
  • पटना बिरयानी महल, बुद्ध मार्ग, कोतवाली थाना: यहां से चाट मसाला एवं दालचीनी के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए। निरीक्षण के दौरान पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड एवं कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं थे। खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन के लिए सुधार के निर्देश दिए गए।
  • बीकानेर कारखाना, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया: यहां वेफर्स के पैकेट पर 13 अक्टूबर 2026 की एक्सपायरी तिथि अंकित थी, जिन्हें दोबारा उपयोग में लाए जाने की आशंका को रोकने के लिए नष्ट कराया गया। काजू एवं किशमिश के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM kaushal का ऐतिहासिक फैसला: 4000 गरीबों की पेंशन पर दो दिनों में होगी सुनवाई, क्या आपको भी मिलेगा लाभ? | क्या है बहादुरपुर, जाले, सिंहवाड़ा और किरतपुर CO को अलग आदेश

खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी: मानकों का करें पालन

खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक्सपायरी अथवा खराब खाद्य सामग्री का उपयोग या बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं की जाए। प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, जल निकासी, कीट नियंत्रण, सुरक्षित पेयजल तथा कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। त्योहारों के दौरान आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG

Darbhanga KSDSU दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य एडमिशन: 26 तक ही मौका! चूक गए तो पछताएंगे छात्र

Bihar Acharya Admission: बिहार के संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य कोर्स (2026-28) में नामांकन का विशेष मौका। समर्थ पोर्टल पर मेरिट लिस्ट जारी, 26 जून तक करें आवेदन। फीस 1650 रुपये तय। #BiharNews,#AcharyaAdmission,#Darbhanga