spot_img

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह का ‘विद्रोही’ तेवर! नीतीश और बेटे निशांत को लेकर दिया बड़ा बयान, फिर अनुज सिंह के लिए मांगे वोट

Bihar MLC Election: विधान परिषद चुनाव से पहले NDA में अंदरूनी कलह! विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर साधा निशाना, प्रतिद्वंद्वी अनुज सिंह के लिए की वोट की अपील.

spot_img
- Advertisement -

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में तेज हलचल देखने को मिल रही है। खासकर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों तरफ से लगातार इशारों-इशारों में हमले किए जा रहे हैं। इस बीच, अनंत सिंह एक बार फिर अनुज सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने मैदान में उतर गए हैं।

- Advertisement -

पटना में मीडिया के सामने विधायक अनंत सिंह ने अनुज सिंह के लिए खुलकर वोट मांगे। उन्होंने कहा,

‘जनता मेरे लिए भगवान है। अनुज सिंह को वोट दीजिए।’

- Advertisement -

वहीं, दूसरी तरफ नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के लिए लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इस पर भी अनंत सिंह ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Update बिहार में मौसम का यू-टर्न! मॉनसून गया, अब सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी

निशांत कुमार के प्रचार पर अनंत सिंह का तीखा बयान

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अनंत सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि निशांत कुमार को चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाना चाहिए था, क्योंकि ‘ये छोटा चुनाव है।’ इस बयान से एनडीए गठबंधन के भीतर की अंदरूनी खींचतान सतह पर आ गई है। हालांकि, अनंत सिंह ने जदयू से नाराजगी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘हम नीतीश कुमार के साथ थे और हमेशा उनके साथ रहेंगे।’

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News ट्रेन में 12 लाख कैश! RPF ने भागलपुर में दबोचा युवक, अब आयकर विभाग करेगा बड़ा खुलासा

विजय सिन्हा के तंज पर अनंत सिंह का पलटवार

इस सियासी घमासान में मंत्री विजय सिन्हा को लेकर भी अनंत सिंह ने पलटवार किया। दरअसल, विजय सिन्हा से अनंत सिंह के अनुज सिंह का समर्थन करने और नीरज कुमार का विरोध करने के संबंध में सवाल पूछा गया था। इस पर विजय सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा था,

‘उन्हें ऐसा करने दीजिए। यह चुनाव पढ़े लिखे वोटरों का है।’

विजय सिन्हा के इस बयान पर पलटवार करते हुए अनंत सिंह ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने सवाल किया, ‘मेरी यात्रा में जुटने वाली भीड़ क्या अनपढ़ लोगों की है? क्या सिर्फ विजय सिन्हा ही पढ़े-लिखे हैं?’ विधान परिषद चुनाव से पहले इस तरह की बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। अनंत सिंह खुलकर नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं, जिससे उनके ही गठबंधन के कुछ नेता असहज और नाराज बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime 11 दिन से लापता बेटी के लिए सड़क पर मां-बाप: मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे जाम|पढ़िए - गुप्त, अहम और सुराग

नीरज कुमार ने नाम लिए बिना अनंत सिंह पर साधा निशाना

इससे पहले गुरुवार को नीरज कुमार को जिताने के लिए एनडीए के नेताओं ने एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इसके बाद बाढ़ में निशांत कुमार ने नीरज कुमार के साथ मिलकर प्रचार भी किया। इस दौरान निशांत कुमार की मौजूदगी में अपने भाषण में नीरज कुमार ने अनंत सिंह का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,

‘वे कोई अपराधी या गुंडा नहीं हैं। कोई भी माई का लाल उनके चरित्र पर सवालिया निशान नहीं लगा सकता है।’

बिहार विधान परिषद चुनाव में इन सियासी बयानों और प्रतिद्वंद्विता से माहौल गरमाया हुआ है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह अंदरूनी कलह चुनाव परिणामों को किस तरह प्रभावित करती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कानपुर BJP नेता से लूट कांड पर CM योगी ने झोंकी पूरी ताकत : 40 पुलिस अधिकारियों की उतारी फौज, SOG टीम जुटी, थानेदार...

Kanpur Robbery: कानपुर में भाजपा नेता रमेश यादव के फार्म हाउस पर हुई 32 लाख की लूट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम के दखल के बाद 40 अफसरों की फौज #KanpurRobbery,#CMYogi,#UttarPradeshPolice

सुपौल में ये कैसी पढ़ाई! DM के अचानक दौरे से खुली सरकारी स्कूल की पोल, 11वीं-12वीं में एक भी छात्र नहीं!

Bihar Education News: सुपौल में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जिलाधिकारी सावन कुमार के औचक निरीक्षण में सरस्वती विद्या निकेतन में 541 में से सिर्फ 15 छात्र ही उपस्थित मिले। #BiharEducation,#SupaulNews,#DMInspection

बिहार पुलिस में हड़कंप! एक साथ 109 पुलिसकर्मियों का तबादला, अब इन जिलों में करेंगे ड्यूटी | देखें पूरी लिस्ट

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विशेष शाखा के 109 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को अलग-अलग जिलों में नई तैनाती मिली है, जिससे कई जिलों की पुलिसिं #BiharPoliceTransfer,#SpecialBranchBihar,#PoliceReshuffle

Nepal Gen Z Case Withdrawal जेन-जी आंदोलनकारियों को मिली बड़ी राहत! नेपाल सरकार ने 206 केस वापस लिए, 220 आरोपी होंगे बरी?

Nepal Case Withdrawal: नेपाल के गृह मंत्रालय ने जेन-जी आंदोलन के दौरान दर्ज 206 मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फैसले से 220 आरोपियों को बड़ी राहत मिलेगी, जबकि गंभ #NepalNews,#GenZMovement,#CaseWithdrawal