spot_img

शीतला माता मंदिर दर्शन में 14 भक्तों की ट्रक से कुचलकर मौत! 2 पुलिसकर्मी समेत 30 ज़ख़्मी|अनियंत्रित ट्रक ने बैरिकेड तोड़कर रौंदा

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाया। शीतला माता मंदिर जा रहे 14 भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हैं।

spot_img
- Advertisement -

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। देवी दर्शन के लिए शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस भयावह दुर्घटना में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनमें से 5 से 6 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

अनियंत्रित ट्रक ने बैरिकेड तोड़कर भक्तों को रौंदा

शनिवार रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड की ढलान के पास यह हादसा हुआ। नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धान से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे, लेकिन ट्रक चालक ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ा और वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सीधे मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से जा टकराया, जिसकी चपेट में कई श्रद्धालु आ गए।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Drug मुजफ्फरपुर में करोड़ों की चरस पकड़ी गई! नेपाल से ट्रेन में आ रहे थे तस्कर |NEPAL से यूपी-महाराष्ट्र तक फैला था नेटवर्क |खुफिया इनपुट और ड्रग सिंडिकेट का खुलासा

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया, ‘बैरिकेड तोड़कर आगे निकले ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और मंदिर के पास श्रद्धालुओं को कुचलता चला गया। दुर्घटना के बाद 40 से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 14 की मौत हो चुकी है। हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।’

- Advertisement -

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, कई की हालत नाजुक

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। ग्वालियर की जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने जानकारी दी कि रात करीब 1:30 बजे दुर्घटना की खबर मिली, जिसके तुरंत बाद एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद ट्रामा सेंटर पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 5 से 6 लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। कुछ घायलों को फ्रैक्चर सहित अन्य गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  टाइगर श्रॉफ को गोली मारने वाला निकला बिहार का शूटर ! कोटा से दबोचा गया 3 अपराधी|लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क में था रेहान

नवरात्रि के दौरान उमड़ी थी भीड़

यह घटना उस समय हुई जब नवरात्रि के पावन पर्व पर शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। इस दुखद हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महानवमी पर CM Samrat ने किया लोकसेवक आवास में कन्या पूजन! अब – नवगाईं दुर्गा स्थान, मनियां, बद्री विशाल नगर, माधोडीह, छोटी तेलडीहा, बिहमा...

Bihar Mahanavami: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन और कन्या पूजन किया। उन्होंने मां भगवती से बिहारवासियों के सुख, समृद #BiharMahanavami,#SamratChoudhary,#KanyaPujan

टाइगर श्रॉफ को गोली मारने वाला निकला बिहार का शूटर ! कोटा से दबोचा गया 3 अपराधी|लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के...

Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बिहार का कनेक्शन सामने आया है। मुंबई पुलिस और राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बेगूसराय के शूटर सहित तीन संदिग्धों #TigerShroffFiring,#BiharNews,#Begusarai

वाराणसी में विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे आठ दोस्त ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने रुके! ट्रक ने पीछें से कुचला, 4 की ऑन...

Varanasi Road Accident: वाराणसी के मिर्जामुराद में भीषण सड़क हादसा। रूपापुर ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने रुके लोगों की स्कॉर्पियो को ट्रक ने रौंदा, जिसमें 4 की मौत और 4 घायल हो गए। #VaranasiNews,#RoadAccident,#Mirzamurad

बिहार के इस ‘हीरे’ को क्यों भूली BCCI? 86 गेंद में 184 रन बनाकर भी नहीं मिली सुर्खियां | पढ़िए – अपना अनमोल

Bihar Cricket: बिहार के युवा बल्लेबाज अनमोल कुमार ने हरियाणा के खिलाफ 86 गेंदों में 184 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बावजूद बीसीसीआई ने उनकी पारी को नजरअंदाज कर दिया, जबकि आर् #BiharCricket,#AnmolKumar,#BCCIBias