spot_img

दुर्गा पूजा में मोतिहारी शर्मसार! पति के साथ बाइक से मेला घूमने जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति को पीटा – महिला को सुनसान जगह पर घसीटा

Bihar Crime: दुर्गा पूजा के भक्तिमय माहौल के बीच बिहार में दरिंदगी की दो शर्मनाक घटनाएं सामने आईं। मोतिहारी में पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया, वहीं अररिया में मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को दबोचा है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime: दुर्गा पूजा के भक्तिमय माहौल में बिहार एक बार फिर शर्मसार हुआ है। एक तरफ जहां पूरा प्रदेश भक्ति में लीन है, वहीं हैवानों ने अपनी दरिंदगी से मानवता को दागदार कर दिया। मोतिहारी की घटना से लोग सदमे में हैं।

- Advertisement -

मोतिहारी में पति के सामने हुई दरिंदगी

मोतिहारी जिले के मधुबन में दुर्गा पूजा मेला देखने जा रही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात हुई। यह घटना तब हुई जब महिला अपने पति के साथ बाइक से शिवहर से मधुबन आ रही थी। रास्ते में बंजरिया सरेह के पास कुछ युवकों ने दंपति को घेर लिया और सुनसान जगह पर ले गए। वहां महिला के पति के साथ मारपीट की गई और फिर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया गया।

यह भी पढ़ें:  पटना से झारखंड का सफर हुआ आसान! 88 KM NH-139 बनेगा 4-लेन, 2500 करोड़ का होगा खर्च

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे बंजरिया सरेह के पास की घटना है। जिसमें कुछ युवकों ने बाइक से जा रहे दंपति को घेर लिया। इसके बाद महिला और उसके पति को सुनसान रास्ते पर ले जाकर मारपीट की गई। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

- Advertisement -

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अम्बीकेश तिवारी, रिंकी कुमार, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, कंचन कुमार, मुन्ना कुमार, रणधीर कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। ये सभी शिवहर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिमी सिंह टोला गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह स्क्रीन टच मोबाइल भी बरामद किए हैं।

भरगामा थाना के दारोगा रंजना गुप्ता ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

इन घटनाओं ने बिहार में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और ऐसे अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Drug मुजफ्फरपुर में करोड़ों की चरस पकड़ी गई! नेपाल से ट्रेन में आ रहे थे तस्कर |NEPAL से यूपी-महाराष्ट्र तक फैला था नेटवर्क...

Muzaffarpur Drug Seizure: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर डीआरआई और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन करोड़ रुपये मूल्य की तीन किलो चरस जब्त हुई। नेपाल से लाई गई यह खेप कई राज्यों में भेजी ज #MuzaffarpurNews,#BiharDrugSeizure,#CharasSmuggling

Darbhanga News सिंहवाड़ा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी खाली, 31 अक्टूबर को चुनाव, जानिए कौन संभालेगा कमान?

Singhwara Block Pramukh: दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड प्रमुख की खाली कुर्सी पर अब 31 अक्टूबर को फैसला होगा। अविश्वास प्रस्ताव के बाद रिक्त हुए इस पद पर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के निर #DarbhangaNews,#SinghwaraBlock,#BiharPolitics

Bihar Survey आपके घर आएगी सरकारी टीम, पूछेगी कमाई-आय, खर्च, संपत्ति और कर्ज! बिहार सरकार ने दिया बड़ा भरोसा, जानिए क्या होगा फायदा?

Bihar Survey: बिहार में जून 2027 तक सरकारी सर्वे टीम घर-घर जाकर परिवारों की आर्थिक स्थिति, आय, खर्च और संपत्ति का ब्योरा जुटाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि व्यक्तिगत जानकारी #BiharSurvey,#BiharNews,#EconomicSurvey

लाखों की ठगी! बिहार के युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर धोखा, STF ने दबोचे दो बड़े एजेंट

Bihar Job Fraud: बिहार के सीमांचल में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो मुख्य एजेंटों, हाजी नाहिद गनी और मोहम्मद तवरेज को किशनगंज पुलिस ने एसटीएफ की मदद #BiharJobFraud,#KishanganjPolice,#SeemanchalNews