spot_img

Muzaffarpur Crime मुजफ्फरपुर के घर में घुसकर महिला से दरिंदगी, बचाने आए परिवार को भी बेरहमी से पीटा| पढ़िए – लहूलुहान CCTV

Muzaffarpur Crime: करजा थाना क्षेत्र में हैवानियत की हदें पार, दबंगों ने गर्भवती महिला समेत पूरे परिवार को किया लहूलुहान, पुलिस जांच में जुटी.

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव टोला भररा में दिनदहाड़े एक महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस दौरान विरोध करने पर दबंगों ने गर्भवती देवरानी सहित पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।

- Advertisement -

पीड़िता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया कि पड़ोस के ही मनचलों ने घर में घुसकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया।

- Advertisement -

घर में घुसकर दरिंदगी और मारपीट

शिकायत के अनुसार, आरोपी नबी हसन, मो. मकबुल, मो. करीम उर्फ राजा, हमीदा खातून और शमीना खातून जबरन पीड़िता के घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी नबी हसन पहले से ही उसकी बहू पर बुरी नीयत रखता था और आए दिन छेड़खानी करता था। घटना के दिन उसने घर में घुसकर बहू के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना रावण वध से घर लौटने की भारी भीड़ हुई बेकाबू! मची भगदड़ |पैरों तले दबने से 4 महिलाएं जख्मी

जब बहू ने शोर मचाया तो सास और परिवार के अन्य सदस्य बचाने दौड़े। आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गर्भवती महिला सहित पूरे परिवार पर हमला

हमलावरों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता की पांच माह की गर्भवती देवरानी को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने पीड़िता के पेट पर लात-घूंसों से वार किया और बहू को भी बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया, ‘हमलावरों ने घर में रखा कपड़ों का बक्सा, सोने की चेन और कान की बाली भी जबरन छीन ली। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है।’

घायलों का अस्पताल में इलाज, पुलिस जांच जारी

ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले स्थानीय मरवन अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच (SKMCH) रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें:  वर्दी में पुलिस का खौफनाक चेहरा! ठुमका लगा रही महिला डांसर को मारा थप्पड़, भीड़ पर पिस्टल तानी | पढ़िए - जब मंच से नीचे उतरे दरोगाजी?

पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Pappu Yadav Health कटिहार में कार्यक्रम के बीच अचानक लड़खड़ाए पप्पू यादव! मंच पर आया चक्कर!

Pappu Yadav Health: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की तबीयत कटिहार में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने लगा और वे गिरते-गिरते बचे। इस घटना का वीडियो सामने आया ह #PappuYadav,#BiharPolitics,#KatiharNews

बिहार MLC चुनाव: सिर्फ 8 सीटें, लेकिन क्यों मचा है सियासी घमासान? NDA-महागठबंधन की बढ़ी धड़कनें

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा। NDA और महागठबंधन दोनों में बेचैनी है। अनंत सिंह फैक्टर और राजद-कांग्रेस खींचतान पर सबकी नजर है, चुनाव #BiharMLCElection,#BiharPolitics,#AnantSingh

वर्दी में पुलिस का खौफनाक चेहरा! ठुमका लगा रही महिला डांसर को मारा थप्पड़, भीड़ पर पिस्टल तानी | पढ़िए – जब मंच से...

Begusarai Police: बिहार के बेगूसराय में एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम में पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल है। दारोगा ने पहले महिला डांसर को थप्पड़ मारा, फिर विरोध पर पिस्टल तान दी, जिस #BegusaraiPolice,#BiharNews,#ViralVideo

5 करोड़ के नोटिस से भड़के सांसद सुधाकर सिंह: बोले- ये विशेषाधिकार हनन है, की शिकायत | पढ़िए -भारत तिवारी की संदिग्ध मौत और...

Sudhakar Singh: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन द्वारा भेजे गए 5 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस को संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन बताया है। उन्होंने लोकसभा #SudhakarSingh,#BiharPolitics,#ParliamentaryPrivilege