Darbhanga Crime दरभंगा मेले से लापता हुई बेटी, अगले दिन मां को फोन पर बताया- ‘मेरे साथ दुष्कर्म हुआ!’
Darbhanga Crime: बिरौल थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।
Darbhanga Crime दरभंगा मेले से लापता हुई बेटी, अगले दिन मां को फोन पर बताया- ‘मेरे साथ दुष्कर्म हुआ!’पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।
नेउरी गांव निवासी परमेश्वर सदा के पुत्र परबिंद सदा ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाया और जबरन अपने घर ले गया।
Darbhanga Crime: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शिवनगर घाट मेले से लापता हुई एक 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेउरी गांव निवासी परबिंद सदा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।
- Advertisement -
मेले में बिछड़ी बेटी, सुबह मां को फोन पर बताया- ‘दुष्कर्म हुआ’
पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 19 अक्टूबर को वह अपने परिवार और 18 वर्षीय बेटी के साथ शिवनगर घाट मेला देखने गई थीं। रात करीब 10 बजे मेले में भारी भीड़ के कारण उनकी बेटी परिवार से बिछड़ गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की और मेला प्रबंधन से अनाउंसमेंट भी कराया, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।
अगले दिन, 20 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे, युवती ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसे जबरन नेउरी गांव ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस खबर से परिवार में हड़कंप मच गया।
जबरन मोटरसाइकिल पर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप
मां ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि नेउरी गांव निवासी परमेश्वर सदा के पुत्र परबिंद सदा ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाया और जबरन अपने घर ले गया। आरोप है कि उसी रात आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। सुबह उसे शिवनगर घाट के पास ले जाकर एक टेंपो में बैठा दिया गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
इस गंभीर मामले में बिरौल थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि मुख्य आरोपित परबिंद सदा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Bihar Education News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में उच्च और स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा निर्देश दिया है। 211 नए डिग्री कॉलेज और हजारों
#BiharEducation,#SamratChoudhary,#NewCollegesBihar
Bettiah Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक भीषण सड़क हादसे में पुलिस जिप्सी और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक घटना में दारोगा समेत कुल 7 लोग घायल हुए हैं।
#BettiahNews,#BiharRoadAccident,#PoliceAccident
Bihar Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्लिंकिट और 9 to 9 जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। 2 करोड़ से अधिक के खराब खाद्य उत्पादों की बिक्री रोकी गई और लाखों क
#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration
Bihar Police Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। गृह विभाग ने 3 IPS समेत 39 पुलिस अधिकारियों का बंपर ट्रांसफर किया है। पुलिस अधीक्षक से लेकर डीएसपी स्तर के अधिकारियों को
#BiharPolice,#IPSTransfer,#BiharNews