Bhagalpur Big News नवगछिया में दारोगा की फांसी पर झूलती मिली लाश! कुछ महीने पहले हुई थी शादी! मिला था प्रमोशन
Bihar Police: नवगछिया पुलिस केंद्र में अवर निरीक्षक योगेश कुमार की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। हाल ही में प्रोन्नत हुए दारोगा की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी, जिससे परिवार और विभाग सदमे में है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
Bhagalpur Big News नवगछिया में दारोगा की फांसी पर झूलती मिली लाश! कुछ महीने पहले हुई थी शादी! मिला था प्रमोशन।
भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस लाइन से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भागलपुर के दारोगा योगेश कुमार ने खुद की ज़िंदगी खत्म कर ली. योगेश कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
Bihar Police:बिहार पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवगछिया पुलिस केंद्र में एक दारोगा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। अवर निरीक्षक योगेश कुमार की संदिग्ध मौत ने पूरे पुलिस महकमे को सकते में डाल दिया है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। योगेश कुमार बाँका जिले के बौंसी बाराहाट का रहने वाले है और उनकी शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। ऐसे में आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, योगेश की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और हाल ही में उन्हें प्रोन्नति भी मिली थी।
नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
- Advertisement -
भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस लाइन में शनिवार की सुबह दारोगा योगेश कुमार का शव उनके क्वार्टर में फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पूरे पुलिस केंद्र में अफरातफरी का माहौल है। पुलिस के वरीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दारोगा योगेश कुमार कुछ माह पूर्व ही अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए थे।
पदोन्नति के बाद नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने एक कार्यक्रम में उनके कंधे पर बैच लगाकर सम्मानित किया था।
उनकी शादी भी कुछ ही महीने पहले हुई थी, जिससे उनकी मौत का रहस्य और भी गहरा गया है। परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों के बीच मातम पसर गया है।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि वे आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इस दुखद घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Delhi Fraud: दिल्ली में 23 वर्षीय विक्रांत तोमर ने करीब 20 महिला कांस्टेबलों से शादी का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठगे। वह सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफ का दिखावा करता था।
#DelhiFraud,#VikrantTomar,#FemaleConstableScam
Sonia Gandhi Love Story: सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी के अनछुए पहलुओं को साझा किया है। कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तरा
#SoniaGandhi,#RajivGandhi,#LoveStory
Bihar Education Policy: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छठी कक्षा से ही कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को इसकी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिय
#BiharEducation,#ComputerEducation,#MithileshTiwari
Madhubani News: मधुबनी के देवहार गांव स्थित ऐतिहासिक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से गुप्तकाल की दुर्लभ विष्णु प्रतिमा सहित तीन प्राचीन पुरावशेष गायब हो गए हैं। इंटैक ने दोषियों पर
#MadhubaniNews,#BiharHeritage,#AncientIdols
You must be logged in to post a comment.