हैरान कर देगी खबर! PM मोदी की तस्वीर पर काला जादू, श्मशान घाट के पास मिली नींबू-सुई
Mau News: यूपी के मऊ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र की सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है। नींबू में सुई चुभोई हुई मिली, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दोहरीघाट क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे बने श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र का सामान मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
उत्तर प्रदेश –जिला मऊ में सरयू नदी किनारे PM नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखकर टोना–टोटका किया गया। तस्वीर के चारों तरफ नारियल, नींबू, सुईं रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के चारों ओर नारियल, नींबू, लाल धागा और सिंदूर जैसी वस्तुएं रखी मिलीं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नींबू में बाकायदा सुई चुभोई गई थी, जो सीधे तौर पर टोना-टोटका या
काला जादू की ओर इशारा करती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि हमारी संपादकीय टीम वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय लोगों को सकते में डाल दिया है।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस हुई सक्रिय
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। दोहरीघाट थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष दोहरीघाट रामायण सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, ‘मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ इस तरह की हरकत किसने की है और इसके पीछे उनकी मंशा क्या थी। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस कृत्य को किसी अराजक तत्व की हरकत बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा, ‘यह हरकत किसी अराजक तत्व ने की है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।’
पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे। इस तरह की घटना से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।
Jale Lootpat: दरभंगा के जाले में पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर एक महिला के घर में घुसकर लाखों की लूटपाट की गई। नकाबपोश बदमाशों ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है, जि
#JaleCrime,#BiharLoot,#DarbhangaNews
Bhagalpur Fire: भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की 6 बड़ी गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
#BhagalpurNews,#MallFire,#BiharFire
Jale Crime: जाले में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने मारपीट, गाली-गलौज और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया। बीच-बचाव करने आए वृद्ध ससुर को भी पीटा गया
#JaleCrime,#BiharNews,#MangalsutraSnatching
Bihar BJP Darbhanga: दरभंगा में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का आगाज किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदाता सूची की श
#BiharBJP,#DarbhangaNews,#LoktantraBachao
You must be logged in to post a comment.