Bihar Jail Raid: गुरुवार की अहले सुबह सीवान जिले में स्थित मंडल कारा में प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की, जिससे पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई और इसकी अगुवाई स्वयं जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने की। इस अचानक हुई छापेमारी से जेल प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई।

मंडल कारा में डीएम-एसपी की बड़ी रेड, 3 घंटे से सघन तलाशी जारी!
⏩️ सीवान मंडल कारा में जिला प्रशासन ने अचानक औचक छापेमारी की। ⏩️ डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। ⏩️ कई वरिष्ठ अधिकारियों की टीम जेल परिसर में सघन तलाशी ले रही है। ⏩️ जेल के अलग-अलग वार्डों और बैरकों की बारीकी से जांच की जा रही है। ⏩️ जेल के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक वाहन तैनात हैं। ⏩️ जेल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है।
छापेमारी दल में SDPO और कई DSP सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे। पूरी तैयारी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस अभियान को अंजाम दिया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में जेल के अलग-अलग वार्डों की सघन तलाशी शुरू की गई।
सुबह 4 बजे शुरू हुई कार्रवाई, 4 घंटे तक चला सघन अभियान
प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के अचानक जेल परिसर में पहुंचने से सभी चौंक गए। करीब चार घंटे तक यह छापेमारी लगातार चलती रही। इस दौरान जेल के एक-एक वार्ड, बैरक और संबंधित परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
तलाशी अभियान में पुलिस बल के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने जेल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और विभिन्न स्थानों की गहन जांच-पड़ताल की।
जेल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
अहले सुबह शुरू हुई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान जेल परिसर में लगातार जांच-पड़ताल होती रही। अधिकारियों ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। करीब चार घंटे तक चले इस अभियान के बाद छापेमारी की कार्रवाई पूरी की गई, हालांकि इस दौरान क्या बरामद हुआ, इसकी तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।








You must be logged in to post a comment.