spot_img

Patna Encounter | पटना में अल सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ ! 3 खूंखार अपराधी मारे गए | SHO को भी लगी गोली

Bihar Encounter: मनेर के शेरपुर गंगा घाट पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन वांछित अपराधी मारे गए। इस दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी घायल हुए।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधी मारे गए हैं, जबकि मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को भी गोली लगी है। यह बड़ी कार्रवाई पटना एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट इलाके में अंजाम दी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, अहले सुबह करीब 3 बजे पुलिस टीम अपराधियों को घेरने पहुंची थी। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar National Highway बिहार के हाईवे पर अब नहीं देना होगा फालतू टोल, NHAI ला रहा ये धांसू सिस्टम, बचेंगे आपके पैसे!

घटनास्थल पर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

कौन थे मारे गए अपराधी, किन मामलों में थे वांछित?

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है। इन तीनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और ये कई गंभीर मामलों में पुलिस के लिए वांछित थे। पुलिस के मुताबिक, ये अपराधी मनेर के व्यापुर में अक्टूबर 2026 की नवरात्रि के दौरान हुए पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू/भानु की हत्या में शामिल थे। इसके अलावा, ये प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार पर हुए जानलेवा हमले में भी शामिल थे, जब बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम क्राइम प्रिवेंशन अभियान के तहत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ये अपराधी शेरपुर इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से करीब 20 मिनट तक गोलीबारी चलती रही। पुलिस ने जहां लगभग 18 राउंड गोलियां चलाईं, वहीं अपराधियों की तरफ से 24 से अधिक राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी थमने के बाद पुलिस ने तीनों घायल अपराधियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई कारतूस बरामद किए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में अब Google Pay, PhonePe से भरें ट्रैफिक चालान, घर बैठे मिलेगी राहत

SSP ने क्या कहा? मौके पर पहुंचे अधिकारी

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी।

पुलिस क्षेत्र में क्राइम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग कर रही थी। इसमें STF और जिला पुलिस दोनों शामिल थे। ऑपरेशन के दौरान सूचना मिली कि कुछ ऐसे व्यक्ति, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है, क्षेत्र में पहुंचे हैं और शेरपुर में कोई बड़ी घटना करने की योजना बना रहे हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी — काफी तीव्र गोलीबारी हुई। मनेर के SHO और उनकी टीम गाड़ी से उतरकर जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी के दौरान एक गोली मनेर SHO की वर्दी को छूकर निकल गई। अपराधियों ने अन्य पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग की। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों की मौत की पुष्टि हुई। तीनों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। तीनों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड था और ये हाल ही में मनेर में अष्टमी के दिन हुई हत्या के मामले में भी शामिल थे। उस केस में ये वांछित थे। पुलिस ने 18 राउंड फायरिंग की, जबकि अपराधियों ने 24 से अधिक राउंड चलाईं। तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है।

एसएसपी के अलावा, एफएसएल (FSL) टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। दानापुर-2 एसडीपीओ ए.के. झा ने भी इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। मारे गए अपराधियों में जेपी यादव दानापुर का, बबलू कुमार मनेर के सुअरमरवा का और सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा शाहपुर/गंगहारा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  44 हजार कारतूस बरामदगी: तेजस्वी यादव बोले- RSS को आतंकवादी संगठन घोषित करो

पुलिस ने अक्टूबर 2026 में व्यापुर गांव में हुए पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या और पिंटू कुमार पर हमले के मामले में राजनीतिक या चुनावी रंजिश की आशंका जताई थी। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में सक्रिय थी और आज की मुठभेड़ में इन तीनों के मारे जाने से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब इन अपराधियों के बाकी साथियों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेजस्वी यादव का CM Samrat पर सबसे बड़ा हमला: ‘बिहार में कानून-व्यवस्था चरमराई, लोग अपनी जान खुद बचाएं’

Bihar Law and Order: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलत#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#MadhubaniNews

Gaya Crime दिवाली गिफ्ट में शराब! गया में डॉक्टर के पास पहुंचे दो लोग, गाड़ी से निकला हैरान करने वाला सामान | दवा कंपनी...

Gaya Crime News: गया में दिवाली गिफ्ट की आड़ में शराब पहुंचाने आए दो लोगों को डेल्हा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग दवा कंपनियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।#GayaCrime,#BiharLiquorBan,#DiwaliGiftScam

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला कांड! कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटे समेत 7 लोगों को मार डाला | लाश को अलग -अलग...

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी, सात साल के बेटे और ससुराल के पांच अन्य सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद#BengaluruCrime,#FamilyMurder,#CabDriverArrested

विधानसभा नोटिस पर अनंत सिंह का सीधा जवाब: ‘शादी के बाद दूंगा’, लालू-तेजस्वी को मिलेगा न्योता!

Bihar Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा सदस्यता खत्म करने के नोटिस पर कहा कि वह शादी के बाद जवाब देंगे। उन्होंने बेटी शिवांगी की शादी में लालू प्रसाद और तेजस्वी याद#BiharAnantSingh,#MokamaMLA,#BiharPolitics