Madhubani Crime| बिहार में अपराध पर तेजस्वी यादव का ‘भगवान भरोसे’ वाला बयान, सरकार को घेरा | पढ़िए – “जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी”
Tejashwi Yadav Bihar: मधुबनी के बलिराजगढ़ गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस-प्रशासन को घेरा, कहा- बिहार में हर जगह हत्या और लूट आम हो गई है, सरकार पूरी तरह फेल है.
Tejashwi Yadav Bihar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो सब कुछ भगवान भरोसे हो जाता है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, लूट और अपराध की घटनाएं आम हो गई हैं, और सरकार पूरी तरह से विफल है।
बिहार के नकारे निकम्मे और आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री को जनहित में हर गाँव टोला-टोला, गली-गली बड़े-बड़े वैधानिक चेतावनी बोर्ड लगवा देने चाहिए जिसपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि:-
“जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी। जुल्मी बिहार पुलिस से न्याय की उम्मीद अपने जोखिम पर करे क्योंकि 7 हत्या आरोपी मुख्यमंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस घोर अपराधी बन चुकी है।”
📍दरभंगा, बिहार
- Advertisement -
बलिराजगढ़ में पीड़ित परिवार को ढांढस, सरकार पर गंभीर आरोप
गुरुवार की शाम तेजस्वी यादव बाबूबरही पहुंचे और बलिराजगढ़ पिकेट में तैनात एएसआई चंद्रमोहन सिंह की गोली से मारे गए अशोक यादव के परिजनों से मिले। उन्होंने अशोक यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने पास में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए घटना को ‘हृदयविदारक और निंदनीय’ बताया।
जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो सब कुछ भगवान भरोसे हो जाता है।
- Advertisement -
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार के हर गांव और जिले में अब अपराध, हत्या और लूट की वारदातें सामान्य हो चुकी हैं। उन्होंने सरकार को पूरी तरह से ‘फेल’ करार देते हुए तंज कसा कि अब तो सरकार को हर गांव में एक बोर्ड लगा देना चाहिए कि लोग अपनी रक्षा खुद करें।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस पर अक्सर निर्दोष लोगों के खिलाफ फर्जी एनकाउंटर करने और गोली चलाने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने बलिराजगढ़ की घटना का विशेष रूप से जिक्र करते हुए आरोपित पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होती या उसका ‘एनकाउंटर’ नहीं होता, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने यह भी जोर दिया कि आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
आरोपित पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी
अपनी बात रखते हुए तेजस्वी यादव ने मधुबनी में जेल के अंदर एक युवक की मौत का मामला भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा बिना किसी ठोस कारण के युवकों की गोली मारकर हत्या की जा रही है। उनके अनुसार, बिहार में शासन-प्रशासन पूरी तरह से नाकाम हो चुका है।
तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर बलिराजगढ़ में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर से ही नेता और आम नागरिक गांव पहुंचना शुरू हो गए थे। वाहनों का लंबा काफिला बलिराजगढ़ से लेकर खोजपुर नहर चौक तक लगा था, जिससे लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे; पूरे बलिराजगढ़ को छावनी में बदल दिया गया था, जहां जगह-जगह पुलिस अधिकारी और जवान तैनात थे। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी। इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, ब्रह्मदेव यादव समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
तेजस्वी यादव का यह दौरा और उनके तीखे बयान बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपित पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की उनकी मांग आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है, जिस पर सरकार को जवाब देना होगा।
Jale Missing Girl: जाले थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मां ने 7 लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई ह#JaleNews,#BiharCrime,#MissingGirl
Bihar Special Trains: दीपावली और छठ के बाद दिल्ली लौटने वाले बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गया से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में नवंबर की कई तारीखों पर सैकड़ों सीटें खा#BiharSpecialTrains,#GayaDelhiTrain,#IndianRailways
Bihar Chhath Puja: जाले नगर परिषद ने लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर से ही 39 तालाबों और छठ घाटों पर सफाई अभियान शुरू हो गया है, जिसका लक्ष्य 14#BiharChhathPuja,#JaleNews,#ChhathGhats
Jale News: बिहार के जाले में घर की साफ-सफाई के दौरान एक सैनिक को उनके ही जेठ, जेठानी और भतीजों ने डंडा व टेंगारी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गहरी चोट आने स#JaleNews,#BiharCrime,#SoldierInjured