spot_img

भोजपुर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर का एनकाउंटर! हत्यारे को पुलिस ने मारी गोली, जानें फिर क्या हुआ

Bhojpur Encounter: शुक्रवार सुबह बहोरनपुर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई, एसपी अवधेश दीक्षित ने की पुष्टि; अन्य आरोपियों की तलाश जारी.

spot_img
- Advertisement -

Bhojpur Encounter: बिहार के भोजपुर जिले में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार की सुबह पुलिस और मुख्य आरोपी शूटर पवन यादव के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

यह मुठभेड़ बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर मोड़ के पास अहले सुबह हुई। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और मुठभेड़ की पुष्टि की। घायल आरोपी की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग निवासी निर्मल यादव के 22 वर्षीय पुत्र पवन यादव के रूप में हुई है, जिसे रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या में मुख्य शूटर बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना वालों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली से गुवाहाटी अब 8 घंटे से भी कम में, बुलेट ट्रेन का पूरा रूट यहां देखें

कैसे हुई पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़?

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए पुलिस टीम पवन यादव को लेकर उस स्थान पर पहुंची थी, जहां उसने हथियार छिपाए जाने की जानकारी दी थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई से पहले उसे चेतावनी दी, लेकिन गोलीबारी जारी रहने पर आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान पवन यादव के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया।

‘हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए पुलिस टीम पवन यादव को लेकर उस स्थान पर पहुंची थी, जहां हथियार छिपाए जाने की जानकारी मिली थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उसे चेतावनी दी। इसके बावजूद गोलीबारी जारी रहने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पवन यादव के पैर में गोली लगी।’ – अवधेश दीक्षित, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर।

पुलिस की ओर से पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में अन्य अपराधी भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Patna -Maner Encounter 3 शूटर ढेर | 20 मिनट चली मुठभेड़ |मनेर एनकाउंटर के बाद दानापुर में बवाल: 'पुलिस ने मारा!' परिजनों का अस्पताल में जमकर हंगामा -कहा लाशों को दिखाओ | तोड़फोड़ | पत्थराव

जमीन विवाद बना हत्या की वजह, 14 बदमाश नामजद

रामकुमार सिंह की हत्या 10 अक्टूबर को हुई थी। वे कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। घटना वाले दिन वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकल रहे थे, तभी अपराधियों ने घर के बाहर ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

यह भी पढ़ें:  Festival Special Train दिवाली-छठ पर अब नहीं होगी टिकट की टेंशन! रेलवे ने चलाईं 10 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में कुल 14 बदमाशों को नामजद किया है। हत्याकांड के बाद से ही भोजपुर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अब तक की जांच के आधार पर सभी आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई और खुलासे का इंतजार

पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मुठभेड़ से पुलिस को मामले की तह तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है, जिससे बाकी दोषियों को भी कानून के कटघरे में लाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Education मधुबनी की बेटियों को मुफ्त शिक्षा का तोहफा! 1604 सीटों पर नामांकन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Bihar OBC School Admission: बिहार सरकार ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए 39 आवासीय विद्यालयों में 1604 सीटों पर मुफ्त शिक्षा और आवास का अवसर दिया है। आवेदन 5 नवंबर 2026 से श#BiharOBCGirls,#FreeEducationBihar,#BiharSchoolAdmission

Madhubani News| मिथिला की पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी में दो दिन गूंजेगी संस्कृति की धुन, महोत्सव की तारीख तय!स्थानीय कला-शिल्प को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,...

Bihar Saurath Mahotsav: बिहार के मधुबनी में 25 और 26 नवंबर 2026 को दो दिवसीय सौराठ महोत्सव का आयोजन होगा। यह महोत्सव मिथिला की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने औ#BiharNews,#SaurathMahotsav,#MithilaCulture

मनेर मुठभेड़ की 3 लाशें और पटना पुलिस की ‘धमकी’ से मचा हड़कंप! ‘शव नहीं लादा तो तुम्हें भी पीछे बिठा देंगे’, एंबुलेंस चालकों...

Patna Police: पटना के मनेर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भारी बवाल हुआ। एंबुलेंस चालकों ने पटना पुलिस पर 'शव नहीं लादा तो तुम्हें भी पीछे बिठा देंगे' क#PatnaPolice,#ManerEncounter,#BiharNews

Nepal Airport काठमांडू एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सीधे दिखेगा आपका सामान, इंतज़ार खत्म!

Nepal Airport: काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब यात्री अपने सामान की हैंडलिंग प्रक्रिया को लाइव देख सकेंगे। यह नई सुविधा यात्रियों के लिए इंतजार को आसान बना#NepalAirport,#KathmanduTravel,#BaggageTracking