Patna -Maner Encounter 3 शूटर ढेर | 20 मिनट चली मुठभेड़ |मनेर एनकाउंटर के बाद दानापुर में बवाल: ‘पुलिस ने मारा!’ परिजनों का अस्पताल में जमकर हंगामा -कहा लाशों को दिखाओ | तोड़फोड़ | पत्थराव

Maner Encounter: पटना के मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर को लेकर अब तनाव बढ़ता जा रहा है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन आरोपियों के परिजनों ने दानापुर अस्पताल में जमकर हंगामा किया है। परिवारवालों ने पटना पुलिस पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए मारे गए लोगों के शवों को देखने की मांग की है। इस घटना के बाद से अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल है।
पटना में तीन शूटर ढेर, लगभग 20 मिनट तक चली मुठभेड़ पुलिस और अपराधियों के बीच
पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की गई, SHO जख्मी हो गया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों का हंगामा पुलिस से हाथापाई
पटना के मनेर थाना क्षेत्र में सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुटभेड़ हुई घटना में 3 अपराधी का फुल एनकाउंटर किया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को गाड़ी से बाहर उतारने से रोक दिया। मौके पर जब अतिरिक्त पुलिस पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पथराव किया गया। पुलिस ने जब भीड़ को खदेड़ा तो सड़क पर हंगामा करने लगे।
राजद की पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती मौके पर पहुंचीं और आक्रोशित लोगों से बात की। शुक्रवार की अहले सुबह मनेर के शेरपुर गंगा किनारे पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में संलिप्त जेपी यादव, बबलू कुमार और राजा शर्मा को पटना एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया।
दशहरे के दौरान क्षेत्र के व्यापार में एक हत्याकांड को इन अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया था इसके बाद पुलिस सरगर्मी से अपराधियों को खोजने में लगी हुई थी।
क्यों भड़के परिजन? पटना पुलिस पर गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में उनके बेटों को मारा है। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण के हत्या की है और अब उन्हें शव भी देखने नहीं दिए जा रहे हैं। परिवारवाले लगातार डेड बॉडी देखने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। इस आरोप से स्थानीय लोगों में भी गुस्सा देखा जा रहा है। तीनों लोगों के शव दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचने के बाद सुबह करीब दस बजे से हंगामा शुरू हो गया। पुलिस तीनों शवों को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आई थी, लेकिन परिजनों ने शवों को बाहर निकालने और पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया। शव काफी देर तक एंबुलेंस में ही रखे रहे।
दानापुर अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति
दावा किया जा रहा है कि मनेर एनकाउंटर में तीन लोगों की मौत हुई है। इन तीनों के शव दानापुर अस्पताल लाए गए थे, जिसके बाद से ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। परिवारवालों का हंगामा जारी है और वे पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है, ‘यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है। पटना पुलिस ने हमारे बच्चों को मारा है और अब हमें उनका चेहरा भी नहीं देखने दे रहे हैं। हम न्याय चाहते हैं।’
इस पूरे मामले पर पटना पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिजनों के इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन के सामने स्थिति को संभालने और आरोपों पर जवाब देने की चुनौती खड़ी हो गई है। आगे की जांच और पुलिस के बयान का इंतजार है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
मृतक राजा शर्मा के परिजनों ने फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने दानापुर अनुमंडल अस्पताल में जमकर बवाल किया और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की।








You must be logged in to post a comment.