मनेर मुठभेड़ की 3 लाशें और पटना पुलिस की ‘धमकी’ से मचा हड़कंप! ‘शव नहीं लादा तो तुम्हें भी पीछे बिठा देंगे’, एंबुलेंस चालकों का बड़ा खुलासा | युवक की पिटाई
Patna Police: मनेर मुठभेड़ में तीन अपराधियों के मारे जाने के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल में बवाल मच गया। एंबुलेंस चालकों ने पुलिस पर जबरन शव लदवाने और धमकाने का आरोप लगाया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, तोड़फोड़ हुई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
मनेर मुठभेड़ की 3 लाशें और पटना पुलिस की ‘धमकी’ से मचा हड़कंप! ‘शव नहीं लादा तो तुम्हें भी पीछे बिठा देंगे’, एंबुलेंस चालकों का बड़ा खुलासा | युवक की पिटाई
Patna Police: राजधानी पटना से सटे मनेर और दानापुर के शेरपुर दियारा इलाके में पुलिस कार्रवाई के बाद शुक्रवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधी मारे गए, लेकिन इसके बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल में जो हुआ, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एंबुलेंस चालकों ने पटना पुलिस पर शव जबरन लदवाने और धमकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
दानापुर के मनेर में मुठभेड़ में तीन अपराधियों के मारे जाने के बाद अनुमंडल अस्पताल में हंगामा।
परिजनों द्वारा एक युवक की पिटाई के दौरान बीच-बचाव करने उतरे दानापुर ASP अजीत कुमार, एक महिला सिपाही और सब-इंस्पेक्टर घायल।
- Advertisement -
- Advertisement -
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए अपराधियों में कुख्यात जयप्रकाश यादव, राजा कुमार उर्फ सूरज और बबलू यादव शामिल थे। इन पर हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में थी। मुठभेड़ के बाद जब तीनों के शव दानापुर अनुमंडल अस्पताल लाए गए, तो अस्पताल परिसर देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने भारी हंगामा शुरू कर दिया।
एंबुलेंस चालकों का चौंकाने वाला खुलासा: ‘पुलिस ने धमकाया’
घटना के प्रत्यक्षदर्शी 102 एंबुलेंस चालक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह 5:30 बजे 102 कंट्रोल से कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही वे गाड़ी लेकर शेरपुर पहुंचे, जहां ओपी से पुलिसकर्मी उन्हें सीधे घाट की ओर ले गए। राकेश कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि प्रशासन ने उन्हें शव वाहन का काम न होने की बात कहने पर धमकाया।
“हमको 5:30 पे कॉल मिला 102 से… घाट पर वहां गए तो हम वहां बोले भी कि सर ये शव वाहन का केस है, हम लोग का केस नहीं है. तो वहां पर हम लोग को बोला गया प्रशासन द्वारा कि तुम लोग चले गए तो, तुमको भी ऐसे पीछे बिठा देंगे. ऐसे बोल के खुद वो लोग तीनों बॉडी को BR01… 9680 गाड़ी में लोड किया गया. वहां से हम लोग को सीधा बोला गया कि तुम लोग चलो दानापुर अनुमंडल अस्पताल के पास… पब्लिक मार के शीशा सब तोड़ दिया. ड्राइवर को भी एक-दो झाप मारा, दो झाप मारा और उसका हाथ मोड़ के, बैठ के उसका चाबी छीन लिया गया.”
राकेश के अनुसार, दानापुर अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने गाड़ी पार्क की। बाद में पूरा प्रशासन आया और गाड़ी को सुरक्षित घेरा बना दिया, लेकिन पब्लिक के आक्रोश के चलते गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। ड्राइवर को भी एक-दो थप्पड़ मारे गए और चाबी छीन ली गई।
एक अन्य चालक सूरज कुमार ने भी अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि दानापुर अस्पताल में गाड़ी खड़ी करने के बाद बॉडी के परिजन आए और उनकी गाड़ी का शीशा फोड़ दिया।
“हम गाड़ी में बैठे थे, बोल रहे… साहब बोल रहे हैं कि गाड़ी लेकर जाना है आईजीआईएमएस में. हम गाड़ी चालू किए तो घर वाला आया, मेरा ये हाथ पूरा काट दिए और पकड़ के तमाचा लगा दिए और चाबी छीन लिए गाड़ी का.”
दानापुर अस्पताल बना रणक्षेत्र, पुलिस का लाठीचार्ज
मनेर के शेरपुर दियारा में पुलिस व एसटीएफ की मुठभेड़ में तीन अपराधियों के मारे जाने के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल परिसर जंग का मैदान बन गया। 102 एंबुलेंस से तीनों शवों के अस्पताल पहुंचते ही पहले से मौजूद परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने भारी हंगामा शुरू कर दिया। उग्र भीड़ ने एंबुलेंस पर पथराव करते हुए शीशे चकनाचूर कर दिए और चालकों के साथ मारपीट कर चाबी छीन ली।
स्थिति बिगड़ती देख और भीड़ द्वारा घेराव किए जाने पर पुलिस ने नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद परिसर में भगदड़ मच गई। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और शवों को आगे पोस्टमार्टम व मेडिकल प्रक्रिया के लिए भेजा गया।
सांसद मीसा भारती ने की परिजनों से मुलाकात, सिटी एसपी का आश्वासन
इन तनावपूर्ण घटनाओं के बीच पाटलिपुत्र सांसद डॉ मीसा भारती दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान सिटी एसपी (पश्चिमी) चंद्र प्रकाश ने सांसद और परिजनों को भरोसा दिया कि इस घटना की प्रॉपर जांच होगी।
सिटी एसपी ने बताया कि सीनियर डॉक्टरों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। उन्होंने परिजनों से कहा कि परिवार का जो भी आरोप है, वे लिखित में आवेदन दें, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन अब पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। पढ़िए विस्तार से
Patna -Maner Encounter 3 शूटर ढेर | 20 मिनट चली मुठभेड़ |मनेर एनकाउंटर के बाद दानापुर में बवाल: ‘पुलिस ने मारा!’ परिजनों का अस्पताल में जमकर हंगामा -कहा लाशों को दिखाओ | तोड़फोड़ | पत्थराव
Maner Encounter: पटना के मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर को लेकर अब तनाव बढ़ता जा रहा है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन आरोपियों के परिजनों ने दानापुर अस्पताल में जमकर हंगामा किया है। परिवारवालों ने पटना पुलिस पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए मारे गए लोगों के शवों को देखने की मांग की है। इस घटना के बाद से अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल है।
पटना में तीन शूटर ढेर, लगभग 20 मिनट तक चली मुठभेड़ पुलिस और अपराधियों के बीच
पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की गई, SHO जख्मी हो गया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों का हंगामा पुलिस से हाथापाई
पटना के मनेर थाना क्षेत्र में सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुटभेड़ हुई घटना में 3 अपराधी का फुल एनकाउंटर किया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को गाड़ी से बाहर उतारने से रोक दिया। मौके पर जब अतिरिक्त पुलिस पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पथराव किया गया। पुलिस ने जब भीड़ को खदेड़ा तो सड़क पर हंगामा करने लगे।
राजद की पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती मौके पर पहुंचीं और आक्रोशित लोगों से बात की। शुक्रवार की अहले सुबह मनेर के शेरपुर गंगा किनारे पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में संलिप्त जेपी यादव, बबलू कुमार और राजा शर्मा को पटना एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया।
दशहरे के दौरान क्षेत्र के व्यापार में एक हत्याकांड को इन अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया था इसके बाद पुलिस सरगर्मी से अपराधियों को खोजने में लगी हुई थी।
क्यों भड़के परिजन? पटना पुलिस पर गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में उनके बेटों को मारा है। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण के हत्या की है और अब उन्हें शव भी देखने नहीं दिए जा रहे हैं। परिवारवाले लगातार डेड बॉडी देखने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। इस आरोप से स्थानीय लोगों में भी गुस्सा देखा जा रहा है। तीनों लोगों के शव दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचने के बाद सुबह करीब दस बजे से हंगामा शुरू हो गया। पुलिस तीनों शवों को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आई थी, लेकिन परिजनों ने शवों को बाहर निकालने और पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया। शव काफी देर तक एंबुलेंस में ही रखे रहे।
दानापुर अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति
दावा किया जा रहा है कि मनेर एनकाउंटर में तीन लोगों की मौत हुई है। इन तीनों के शव दानापुर अस्पताल लाए गए थे, जिसके बाद से ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। परिवारवालों का हंगामा जारी है और वे पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है, ‘यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है। पटना पुलिस ने हमारे बच्चों को मारा है और अब हमें उनका चेहरा भी नहीं देखने दे रहे हैं। हम न्याय चाहते हैं।’
इस पूरे मामले पर पटना पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिजनों के इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन के सामने स्थिति को संभालने और आरोपों पर जवाब देने की चुनौती खड़ी हो गई है। आगे की जांच और पुलिस के बयान का इंतजार है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
मृतक राजा शर्मा के परिजनों ने फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने दानापुर अनुमंडल अस्पताल में जमकर बवाल किया और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की।
Bihar Police: सारण के पहलेजा घाट पर रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने गश्ती पुलिस के दारोगा का कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ दी। बिहार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है,#BiharPolice,#SaranCrime,#PahlejaGhat
Karmabhoomi Express Fire: पंजाब में शुक्रवार को Karmabhoomi Express में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के 4 डिब्बे जलकर खाक हो गए, लेकिन रेलवे की त्वरित कार्रवाई से हजारों यात्री स#KarmabhoomiExpress,#TrainFire,#PunjabNews
Jale News: जाले में कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा के बाद मोटर पंप बंद करते समय 50 वर्षीय श्रद्धालु दिनेश यादव की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव#JaleNews,#BiharTragedy,#ElectricShock
Bihar OBC School Admission: बिहार सरकार ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए 39 आवासीय विद्यालयों में 1604 सीटों पर मुफ्त शिक्षा और आवास का अवसर दिया है। आवेदन 5 नवंबर 2026 से श#BiharOBCGirls,#FreeEducationBihar,#BiharSchoolAdmission
You must be logged in to post a comment.