spot_img

पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस बनीं बर्निंग ट्रेन|चलती ट्रेन में भीषण आग! जलकर खाक हुए 4 डिब्बे, दिवाली से पहले हादसा | या साज़िश?

Karmabhoomi Express Fire: पंजाब के राजपुरा के पास अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में अचानक आग लग गई। सुरक्षा तंत्र की सक्रियता से बड़ा हादसा टला और हजारों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

spot_img
- Advertisement -

Karmabhoomi Express Fire: पंजाब में शुक्रवार को Karmabhoomi Express में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अंबाला रेल मंडल के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना में ट्रेन के चार डिब्बे बुरी तरह प्रभावित हुए। हालांकि, रेलवे के सुरक्षा तंत्र की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से हजारों यात्रियों की जान बच गई और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह ट्रेन अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी!

पंजाब के पटियाला में सराय वंजारा गांव के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। घटना उस वक्त हुई, जब ट्रेन राजपुरा पहुंची थी। आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकल आए। घटनास्थल के वीडियो में दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

- Advertisement -

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी कि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Lalu Prasad Yadav Siwan लालू यादव को सीवान कोर्ट से लगा झटका! पुराने मामले में तय हुए आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

हादसा या साज़िश जाँच का विषय। दीपावली से पहले अमृतसर से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की कई बोगियों आग लगी, ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

चलती ट्रेन में लगी आग, सुरक्षा तंत्र ने बचाया

यह घटना पंजाब के पटियाला के पास राजपुरा में हुई। कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में आग लगते ही ट्रेन का सुरक्षा तंत्र तुरंत सक्रिय हो गया, जिससे ट्रेन को सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया। अंबाला रेल मंडल के सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशांजीत सिंह ने बताया कि तीन डिब्बों में आग लगी थी, जबकि चौथा डिब्बा भी इसकी चपेट में आकर थोड़ा प्रभावित हुआ है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, “आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।”

यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेलवे की त्वरित कार्रवाई

यशांजीत सिंह ने बताया कि यह बिना आरक्षण वाली ट्रेन थी और इसमें बड़ी संख्या में यात्री सफर कर रहे थे। रेलवे की पहली प्राथमिकता सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर एक नजदीकी स्टेशन तक जाने के लिए कहा गया है। वहां से उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  पटना वालों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली से गुवाहाटी अब 8 घंटे से भी कम में, बुलेट ट्रेन का पूरा रूट यहां देखें

आग लगने के कारणों की होगी जांच

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग लगने की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। अंबाला रेल मंडल के सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशांजीत सिंह ने कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल, रेलवे का पूरा ध्यान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आगे की यात्रा के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; सराय बंजारा के पास रोकी गई ट्रेन

पटियाला। पंजाब के राजपुरा के पास शुक्रवार, 6 नवंबर को कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन संख्या 12508 के चार डिब्बे आग की चपेट में आने की खबर है। घटना सरहिंद और राजपुरा के बीच सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास हुई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime Big Breaking| दरभंगा में दरोगा को गोली मारी! गश्ती के दौरान ASI कर रहे थे मोबाइल पर बात - मार दी गोली, बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल!

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे ट्रेन के एक कोच में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग अन्य डिब्बों तक फैल गई और आसमान में धुएं का घना गुबार उठने लगा। चलती ट्रेन में आग और धुआं देखकर यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकलने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रेन को रोककर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती खबरों में कई यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई, हालांकि बाद की रिपोर्टों में आग पर काबू पाए जाने और किसी के हताहत नहीं होने की जानकारी दी गई। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे की ओर से घटना की जांच और नुकसान का आकलन किए जाने की जानकारी सामने आई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार विधान परिषद में बड़ा बवाल! 100 से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री रोकी, मचा हंगामा

Bihar Vidhan Parishad: बिहार विधान परिषद में नियुक्तियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में बहाल हुए 100 से अधिक कर्मचारियों को जॉइनिंग#BiharVidhanParishad,#BiharRecruitment,#BiharPolitics

Darbhanga News बेनीपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व अध्यक्ष कलानंद झा नहीं रहे, शोक में डूबा इलाका

Benipur Kalanand Jha: बेनीपुर के पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कलानंद झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से पूरे बेनीपुर में शोक की लहर है। नेताओं ने इसे 'एक य#BenipurNews,#KalanandJha,#BiharCongress

Darbhanga Chhath Puja |छठ और काली पूजा से पहले बेनीपुर में SDO मनीष का एक्शन: सुरक्षा-सफाई पर दिए कड़े निर्देश, जानें क्या होंगी व्यवस्थाएं

Bihar Chhath Puja: बेनीपुर में छठ महापर्व और काली पूजा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा ने खुद घाटों और मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई और#BiharChhathPuja,#BenipurNews,#KaliPujaSafety

Darbhanga News| बेलौन चौक पर चोरों का तांडव! एक ही रात में 4 दुकानें साफ, लाखों का माल पार

Bihar Crime: बहेड़ा थाना क्षेत्र के बेलौन चौक पर बीती रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस बिहार क्राइम की वारदा#BiharCrime,#BenipurTheft,#BelaunChowk