spot_img

Darbhanga Crime |दरभंगा में थाने के पास दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट! छठ गश्त के बावजूद बेखौफ अपराधी |पढ़िए – नशेबाज रे

Darbhanga Crime: छठ महापर्व के दौरान बढ़ी गश्त के बावजूद अपराधियों ने पुलिस को चकमा दिया। दिनदहाड़े बैंक से पैसे निकालकर जा रहे पिता-पुत्र को निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime: प्रभास रंजन दरभंगा।छठ महापर्व के मौके पर पुलिस गश्ती बढ़ने के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में दरभंगा में बुधवार की दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई है। शहर के लहेरियासराय थाना से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार पिता और पुत्र को निशाना बनाते हुए उचक्कों ने उनके झोले से 2 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के धनौली गांव निवासी ब्रजकिशोर मंडल, जो फिलहाल सैदनगर राजेन्द्र नगर में रहते हैं, अपने पुत्र के साथ भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा गए थे। उन्होंने वहां से कुल 6 लाख रुपये निकाले थे। इन रुपयों को झोले में रखकर वे बैंक ऑफ इंडिया जा रहे थे, ताकि गोल्ड लोन की बकाया राशि चुकाई जा सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में पुश्तैनी मकान के लिए खूनी संघर्ष! सैनिक दंपती पर लाठी-रॉड-कुल्हाड़ी से हमला, DMCH रेफर

कैसे दिया लूट की घटना को अंजाम?

टावर चौक से थोड़ा आगे बढ़ते ही अपराधियों ने ब्रजकिशोर मंडल को अपना शिकार बनाया। एक अपराधी ने बड़ी चालाकी से उनके झोले को काट दिया और रुपये निकालने लगा। इसी दौरान, दूसरा अपराधी नशे में होने का नाटक करते हुए उनकी बाइक पर गिरने लगा, जिससे पिता-पुत्र का ध्यान भटक गया। इस मौके का फायदा उठाकर उचक्का झोले से 2 लाख 50 हजार रुपये लेकर तुरंत फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| क्या सच में जमीन हड़प रही मैथिली ठाकुर? दरभंगा में MLA पर सनसनीखेज आरोप का क्या है सच ? CO आलोक ने क्या कहा?

एक राहगीर ने जब ब्रजकिशोर मंडल को बताया कि उनका झोला काट दिया गया है और पैसे निकाले जा रहे हैं, तब तक देर हो चुकी थी। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अपराधी उनकी लाखों की रकम लेकर चंपत हो चुके थे। हालांकि, एक अनजान व्यक्ति की सतर्कता से उनका 3 लाख 50 हजार रुपये बच गए, क्योंकि पूरा पैसा निकालने से पहले ही उन्हें अलर्ट कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पलभर की गलती ने छीनी जिंदगी! NH-527B पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

‘घटना की सूचना मिली है बैंक से लेकर लोहिया चौक तक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही उचक्के की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

पुलिस अब बैंक से लेकर लोहिया चौक तक के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन इस घटना ने छठ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Power Cut : दरभंगा के 18 इलाको में 12 नवंबर को 1 घंटे के लिए गुल रहेगी बिजली, तुरंत देखें कहीं आपका इलाका...

Power Cut Bihar: बिहार के कई इलाकों में 12 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। 33 केवी पंडासराय फीडर के मेंटेनेंस के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे विजया ब#BiharNews,#PowerCut,#ElectricityMaintenance

Darbhanga Crime|बिरौल में गोली मारकर भागा हत्यारा! रास्ते में कर दी एक और हत्या, 18 साल के शैलेश की दर्दनाक मौत की पढ़िए –...

Darbhanga News: दरभंगा में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। बिरौल थाना क्षेत्र में गोलीकांड के बाद भाग रहे आरोपी की मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 18 वर्षीय शै#DarbhangaNews,#BiharCrime,#TragicDeath

Darbhanga News| क्या सच में जमीन हड़प रही मैथिली ठाकुर? दरभंगा में MLA पर सनसनीखेज आरोप का क्या है सच ? CO आलोक ने...

Maithili Thakur Land Encroachment: बिहार के दरभंगा में बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम देवता के स्थल, सरकारी सड़क और नाले पर अतिक#MaithiliThakur,#DarbhangaNews,#BiharPolitics

पटना मेंअब रात 8 बजे तक खुला रहेगा आपका अस्पताल! नौकरी पेशा को मिली बड़ी राहत | निशांत का शुभारंभ! कौन से विशेषज्ञ डॉक्टर...

Patna Health Services: पटना में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इ#PatnaHealth,#BiharHealth,#OPDServices