spot_img

नालंदा में उमड़ा आस्था का सैलाब! बड़गांव बना अस्थायी टेंट सिटी, जानें क्या है पौराणिक महत्व

Nalanda Chhath Puja: महापर्व छठ के दूसरे दिन नालंदा की ऐतिहासिक सूर्य नगरी बड़गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सरकारी आश्रय स्थल भरने के बाद श्रद्धालुओं ने खुद एक हजार से अधिक अस्थायी तंबू तान लिए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Nalanda Chhath Puja के मौके पर ऐतिहासिक और पौराणिक सूर्य नगरी बड़गांव इन दिनों भव्य आध्यात्मिक केंद्र में तब्दील हो चुकी है। महापर्व छठ के दूसरे दिन ‘खरना’ के पावन अवसर पर यहां देश के कोने-कोने से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई है। पवित्र स्नान के बाद व्रतियों और श्रद्धालुओं ने कष्टी (दंडवत प्रणाम) देते हुए सूर्य मंदिर तक की अपनी यात्रा पूरी की। श्रद्धालुओं की इस अपार आस्था और उत्साह से पूरा क्षेत्र गूंज उठा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

तालाब से मंदिर तक बिछी कारपेट, मिट्टी के चूल्हे पर बना खरना प्रसाद

सुबह की पहली किरण के साथ ही बड़गांव स्थित ऐतिहासिक सूर्य तालाब पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तालाब से मंदिर परिसर तक जिला प्रशासन की ओर से विशेष कारपेट बिछाई गई है, ताकि कष्टी देने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। व्रतियों ने तालाब से जल भरकर पूरी शुद्धता के साथ मिट्टी के चूल्हे और पीतल के बर्तनों में गुड़ की खीर और रोटी वाला खरना प्रसाद तैयार किया। मेला क्षेत्र में तैनात महिला व्रती सुनीता देवी ने जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि भीड़ के बावजूद ठहरने, स्नान और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ पर नालंदा में कड़ी सुरक्षा: 450 से ज्यादा जगहों पर पुलिस तैनात, 40 स्थान संवेदनशील घोषित

आश्रय स्थल फुल होने पर श्रद्धालुओं ने खुद ताने एक हजार तंबू

बड़गांव में उमड़े आस्था के विशाल जनसैलाब के कारण जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सरकारी विश्राम स्थल और आश्रय गृह पूरी तरह भर चुके हैं। इसके बाद भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला थमा नहीं है। जिन लोगों को सरकारी आश्रय स्थलों में जगह नहीं मिली, उन्होंने अपनी आस्था के आगे अडिग रहते हुए मेला क्षेत्र के आसपास प्लास्टिक, धोती और साड़ियों की मदद से करीब एक हजार से अधिक अस्थाई तंबू तान लिए हैं। इन अस्थायी तंबूओं के कारण पूरा क्षेत्र एक विशाल टेंट सिटी और आध्यात्मिक नगर की तरह नजर आ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नालंदा में बड़ी चोरी! प्रधानाध्यापिका के बंद घर से 50 लाख के जेवर और बर्तन गायब

प्रशासन की कड़ी चौकसी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सूर्य तालाब पर एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है, जबकि पुलिस बल लगातार पूरे इलाके में गश्त कर रहा है। इसके अलावा एक विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां से सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से अपना अनुष्ठान पूरा कर सकें।

यह भी पढ़ें:  छठ पर नालंदा में कड़ी सुरक्षा: 450 से ज्यादा जगहों पर पुलिस तैनात, 40 स्थान संवेदनशील घोषित

द्वारपर युग से जुड़ा है सूर्य नगरी बड़गांव का पौराणिक इतिहास

बड़गांव का यह पावन स्थल केवल एक मेला क्षेत्र नहीं, बल्कि द्वापर युग की पौराणिक कथाओं से भी जुड़ा हुआ है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब को रूप के अभिमान में महर्षि दुर्वासा का उपहास उड़ाने पर कुष्ठ रोग का श्राप मिला था। देवर्षि नारद के मार्गदर्शन पर सांब ने इसी प्राचीन अर्कस्थल यानी बड़गांव के पवित्र तालाब में स्नान कर भगवान भास्कर की कठोर तपस्या की थी। सूर्य देव की कृपा से रोग मुक्त होने के बाद सांब ने ही यहां भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया था, तभी से यहां स्नान और छठ व्रत करने की विशेष मान्यता चली आ रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नवादा में 24 घंटे से लापता मजदूर का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिवार में कोहराम

Nawada News: नवादा में 24 घंटे से लापता मजदूर का शव किउल-गया रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। पत्नी ने ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई है।

समस्तीपुर के इस घाट पर पहली बार होगी छठ पूजा, जानिए क्या है पूरी तैयारी

Morwa Chhath Puja: समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड की ररियाही पंचायत में छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ररियाही के रघुनाथ घाट पर इस बार पहली बार श्रद्धालु पूजा करेंगे।

छठ पर टिप्पणी से बिहार में उबाल, मंत्री संतोष सुमन बोले- बर्दाश्त नहीं होगा अपमान

Chhath Puja controversy: छठ महापर्व पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई की टिप्पणी को लेकर बिहार में सियासी घमासान मच गया है। मंत्री संतोष सुमन ने इसे श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान बताया है।

लखीसराय में प्रशासन की अनदेखी, छठ समिति ने खुद बनाया एक किमी लंबा पुल

Lakhisarai News: लखीसराय के चानन प्रखंड स्थित भलुई छठ घाट पर प्रशासन की बेरुखी के बाद समिति ने खुद मोर्चा संभाला है। पानी की कमी दूर करने के लिए जेसीबी और बांस का पुल बनाया गया है।