spot_img

दरभंगा में माधोपुर बाजार से गायब हुई युवती! जिसपर तोहमत पहले से छेड़खानी का अपराधगर्द | अब?

Darbhanga News: माधोपुर बाजार से पूजा का सामान खरीदने निकली युवती के लापता होने पर परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस लापता युवती की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

माधोपुर बाजार से गायब हुई युवती

घटना के संबंध में पुलिस को दिए गए आवेदन में पिता ने बताया कि उनकी बेटी 10 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पूजा का सामान खरीदने के लिए माधोपुर बाजार गई थी। तय समय पर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी जब युवती का कुछ पता नहीं चला, तब परिजनों ने थाने का रुख किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Teacher Transfer | दरभंगा के शिक्षकों को मिली बड़ी ट्रांसफर वाली खबर! 1336 को मिला मनचाहा स्कूल, 1908 को अभी इंतजार

युवक पर पहले से था छेड़खानी का आरोप

पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले लक्ष्मी भगत के बेटे गुरुदेव भगत पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक है। आरोपी महादेव स्थान चौक पर एक साइबर कैफे चलाता है। पिता के अनुसार, गुरुदेव पहले भी उनकी बेटी का पीछा करता था और छेड़खानी व गलत व्यवहार की कोशिश करता था। युवती ने इस बारे में पहले भी अपने पिता को जानकारी दी थी, जिसके बाद आरोपी को समझाया भी गया था, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Today: छठ पर बढ़ी ठंड, जानिए -समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी समेत इन 15 जिलों का हाल | कैसे बदला मौसम का मिजाज

अनहोनी की आशंका जताते हुए तलाश जारी

पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी गुरुदेव पहले से शादीशुदा है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उसे किसी दूसरे स्थान या महानगर में ले जाकर बेचने अथवा जान से मारने की नीयत से भगा ले गया है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने इस मामले में बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

किशनगंज की इस मुस्लिम मां-बेटी के बनाए चूल्हों पर बनता है छठ का प्रसाद, 20 साल से जारी है परंपरा

Chhath Puja stoves: किशनगंज में मुस्लिम मां-बेटी पिछले 20 सालों से छठ महापर्व के लिए मिट्टी के पवित्र चूल्हे बना रही हैं, जो सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।

प्रशासन नहीं आया आगे तो वैशाली के ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाकर चमकाया छठ घाट

Bihar Chhath Puja: वैशाली के चेहराकलां में प्रशासनिक सुस्ती के बाद मथना मिलिक के ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाकर छठ घाट की सफाई की और पोखर में पानी भरवाया।

छठ पर नालंदा में कड़ी सुरक्षा: 450 से ज्यादा जगहों पर पुलिस तैनात, 40 स्थान संवेदनशील घोषित

Nalanda Chhath Puja Security: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नालंदा प्रशासन सख्त है। जिले में 450 से ज्यादा जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और 40 स्थानों को अतिसंवेदनशील घोषित किया

नहर सूखी, गड्ढे खोदकर छठ पूजा करने को मजबूर लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

Narpatganj News: अररिया के नरपतगंज में नहरों में पानी नहीं होने से छठ व्रतियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गड्ढे खोदकर पानी जमा कर रहे हैं।