spot_img

पंचायत समिति की बैठक का दो घंटे तक घेराव, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

पंचायत समिति की बैठक का दो घंटे तक घेराव, हंगामा राहुल कुमार सिंह केवटी । प्रखंड भूमि संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक सदन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण करीब दो  घंटे तक बैठक की कार्यवाही  बाधित रहा। घेराव प्रदर्शन का नेतृत्व संघर्ष मोर्चा का जिला संयोजक धीरज यादव कर रहे थे। मांगों में जनता की समस्याओं का निदान करो, छुटे लोगों के शौचालय निर्माण, निर्माण  शौचालय वालों के राशि का शीघ्र भुगतान करने,नए राशन कार्ड का शीघ्र वितरण समेत अन्य मांगें शामिल हैं । मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता हुए सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक श्री यादव ने कहा कि प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव पर आवश्यक पहल नहीं हो रहा है जो लोक हित में नहीं है। उन्होंने  इसे शीघ्र क्रियान्वयन में लाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र निदान की मांग की। इस बीच बीडीओ महेश चंद्र, सीओ अजीत कुमार झा, केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने समस्याओं के आवश्यक निदान के आश्वासन पर घेराव समाप्त किया। घेराव करने वालों में मंटू ठाकुर, विदेंश्वर राम, सोने लाल चौपाल, राजाराम यादव,ललित साहु,राम नारायण मंडल, हीरा लाल यादव, जोगी यादव, भोगेंद्र तथा राम बाबू महतो समेत अन्य शामिल थे। इसी दौरान पंचायत समिति की बैठक ग्यारह बजे से दो बजे तक बाधित रहा। इससे पूर्व भूमि संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने जुलूस के साथ नारेबाजी करते दड़िमा चौक से प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।पंचायत समिति की बैठक का दो घंटे तक घेराव, हंगामा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

किसानों के उर्वरक, बीज और कीटनाशी हक पर डाका डालने वालों की अब खैर नहीं! कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिया सीधा संदेश- सुन...

Bihar Agriculture: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उर्वरक, बीज और कीटनाशी में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। 58 FIR दर्ज की गईं और 294 लाइसेंस रद्द ह#BiharAgriculture,#VijayKumarSinha,#KisanHit

Darbhanga News शराबबंदी पर अलीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! बाथरूम में छिपा रखी थी 27 लीटर दारू, कारोबारी फरार

Bihar Liquor Ban: दरभंगा के अलीनगर में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की। एक कारोबारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।#BiharLiquorBan,#AlinagarPolice,#DarbhangaNews

खुशखबरी Bihar Namo Bharat! बिहार में दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन 4 शहरों तक का सफर होगा सुपरफास्ट!

Bihar Namo Bharat: बिहार में नमो भारत ट्रेन के लिए राज्य सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। पटना से गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और आरा तक चार नए RRTS रूट प्रस्तावित हैं, जिससे लाखों यात्रियों#BiharNamoBharat,#BiharConnectivity,#RRTSBihar

बिहार में अब नहीं लगेगा जाम! पटना से गया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और आरा तक मिलेगी तेज रफ्तार कनेक्टिविटी, सरकार का बड़ा प्लान

Bihar RRTS: बिहार सरकार ने पटना को गया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और आरा से जोड़ने वाले चार रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर की व्यवहार्यता जांचने के लिए NCRTC से अनुरोध किया है।#BiharRRTS,#PatnaConnectivity,#NamoBharat