back to top
2 दिसम्बर, 2025

पुलिस का सभा में अड़ंगा, रिसड़ा में आज होने वाली भाजपा की सभा पर संशय बरकरार

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
रिसड़ा,देशज न्यूज।  हुगली जिले के रिसड़ा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी जनसभा होनी तय थी। लेकिन अब इस जनसभा पर संशय बरकरार हैं। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने बुधवार रात यह आरोप लगाया कि रिसड़ा थाने की पुलिस आखिरी मौके पर भाजपा के प्रस्तावित सभा में अड़ंगा लगा रही है।
आरोप है कि बुधवार रात कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पहुंची और भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम रोकने को कहा। हालांकि इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की बहस भी हुई और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियां जारी रखी। हमारी टीम देर रात भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो वहां देखा कि जनसभा सभा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी और पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद थी।
भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गत दिन से वे कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन तब उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। अब जनसभा की पूर्व संध्या पर पुलिस ने तैयारियों को रोकने का फरमान सुनाया है जिसे वह कतई मानने को तैयार नहीं है। बहरहाल, घटनास्थल पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बनती हुई दिखी। बताते चलें कि रिसड़ा में गुरुवार को भाजपा की एक विशाल जनसभा प्रस्तावित है जिसमें सांसद अर्जुन सिंह और शुभेंदु अधिकारी सरीखे बड़े नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा: 1298 पदों के लिए आवेदन जल्द, सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी...

सोने-चांदी की चमक के बीच बंधन म्यूच्यूअल फंड के नए दांव, लॉन्च किए गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ

मुंबई: पिछले कुछ वर्षों में सोने और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी...

सिवान में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, गोलियों की गूंज से दहला बाजार

सिवान न्यूज़: दिनदहाड़े बाजार में गोलियों की तड़तड़ाहट, दुकान में लूटपाट और दहशत में भागते...

बिहार में बुलडोजर पर संग्राम: पप्पू यादव ने दी सीधी चेतावनी, बोले- ‘हिम्मत है तो 5 तारीख को घर तोड़कर दिखाएं’

Patna News: बिहार की सियासत में बुलडोजर पर घमासान छिड़ गया है. एक तरफ सरकार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें