अप्रैल,29,2024
spot_img

मधुबनी में कोरोना से शिक्षक व अभियंता की मौत,अंधराठाढ़ी निवासी थे नियोजित शिक्षक, हरलाखी के निवासी थे इंजीनियर

spot_img
spot_img
spot_img

अंधराठाढ़ी/हरलाखी। नियोजित शिक्षक विष्णुकांत चोधरी के आकस्मिक निधन से प्रखण्ड में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार श्री चोधरी कोविड 19 के चपेट में आ गए थे। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को उनका निधन हो गया। हालांकि उसकी मौत किस कारण हुई इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नही हुई है।

 

 

बताते चलें कि श्री चोधरी अंधरा पूबारी टोल के रहने वाले थे। वर्तमान में वे रजनपुरा मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावे दो पुत्री एवं दो पुत्र छोड़ गए हैं। उनके दो भाई दयानंद चोधरी,विवेकानंद चोधरी शिक्षक एवं तीसरा भाई राजा कुमार राज इलाके का विख्यात क्रिकेट कॉमेन्टर हैं। उनके पिता अवकाश प्राप्त कनीय अभियंता त्रिभुवन चोधरी भी गम्भीर रूप से बीमार हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सर्दी खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत को लेकर उन्हें 11 अप्रैल को दरभंगा के आरबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | मैं शौचालय विद्यालय का छात्र हूं...मधेपुर स्कूल का 10 सालों में विकास...पीपल के पेड़ से शौचालय की गेट पर शिफ्ट...

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार चोधरी ने बताया कि हालत और बिगड़ने के बाद उसी दिन वहां से उन्हें डीएमसीएच और पीएमसीएच से पटना के एक निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया गया था। मगर पटना में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से उनको जानने वाले सभी शिक्षक एबं अन्य लोग मर्माहत है। वही दुसरी ओर हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के कौआहा बरही पंचायत के एक गांव निवासी बिजली विभाग के इंजीनियर की कोरोना से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक मुजफ्फरपुर में पोस्टिंग थे और वे कई दिनों से संक्रमण से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani का Sunday Motivation...| तैयारी है ये जीत की...दौड़ा मधुबनी

 

इसी बीच गुरुवार की देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया गया है। विदित हो कि ग्रामीण इलाके हरलाखी में कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। विगत एक सप्ताह मे पांच लोग संक्रमित पाए गए है। जिसमे अलग-अलग गावों के चार संक्रमित होम आइसोलेसन में हैं। वहीं एक संक्रमित की हालत खराब होता देख उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें