spot_img

भूमि विवाद में बहा दोनार में खून, युवक पर कुल्हाड़ से जानलेवा हमला, नाजुक

spot_img
- Advertisement -

भूमि विवाद में बहा दोनार में खून, युवक पर कुल्हाड़ से जानलेवा हमला, नाजुक

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पूरे जिले में अपराधियों की पौ-बारह चल रही है। रानीपुर में ठेकेदार की आग अभी शांत भी नहीं हुई कि रविवार को बेता सहायक थाना क्षेत्र के दोनार में भूमि विवाद को जमकर खून बहने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मोहल्ले में विवाद को लेकर एक युवक पर पड़ोसियों ने कुल्हारी से जानलेवा हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने तत्काल उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मो. अकरम की मां ने पुलिस को बताया कि सुबह उनका पुत्र जो मार्बल का काम करता है काम करने गया था। जहां मशीन खराब होने के कारण घर वापस आया था। फिर थोड़ी देर बाद सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए मोहम्मद अकबर के साथ अन्य परिवार के सदस्य बैठे थे। जहां अकरम के पहुंचते ही इन लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसमें अकरम के सिर, हाथ और गर्दन बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं, बेंता ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार झा ने देशज टाइम्स को बताया कि दोनार में रहने वाले मो. जाकिर हुसैन के 26 वर्षीय पुत्र मो. अकरम हुसैन को पड़ोस में रहने वाले मो. वकील, मो. आसिफ, मो. जसीम, मो. शकील व मो. अकबर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसकी हालत काफी नाजुक है। पटना भेजा गया है। इधर, बेता ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद मो. अकबर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अन्य फरार हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

भूमि विवाद में बहा दोनार में खून, युवक पर कुल्हाड़ से जानलेवा हमला, नाजुक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga बेनीपुर में चमकी किस्मत! MLA ने गिनाईं विकास की लंबी फेहरिस्त, जानें क्या-क्या बदला?

Bihar Benipur Development: बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने घाट का लोकार्पण करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल सह#BiharNews,#BenipurDevelopment,#MLAUpdates

दरभंगा में ‘मौत का नाला’ बना काल! युवक के सीने में घुसा सरिया, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Darbhanga News: दरभंगा के करमगंज में 'मौत के नाले' ने मचाया हड़कंप! सड़क पर बिखरे पत्थरों से 28 वर्षीय युवक विनोद राम का संतुलन बिगड़ा और निर्माणाधीन नाले में गिर गया। डेढ़ फीट#DarbhangaNews,#BiharAccident,#PublicSafety

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! मनीगाछी लूट का मास्टरमाइंड कृष्णा कामती गिरफ्तार, लूटी गई टेम्पू भी मिली

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने मनीगाछी टेम्पू लूट कांड के मुख्य आरोपी कृष्णा कामती को 12 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। लूटा गया टेम्पू भी बरामद हुआ है।#DarbhangaPolice,#ManigachhiCrime,#BiharNews

खुशखबरी! पटना के पाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, अब आसानी से करें लेन-देन | जानिए – मंत्री नीतीश मिश्रा...

Patliputra Township Land: पटना के पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में भूमि की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण पर लगा प्रतिबंध अब प्रभावी नहीं है। मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसकी घोषणा की, जि#PatliputraTownship,#BiharLandNews,#NitishMishra