मई,1,2024
spot_img

Ladaniya: अस्पताल प्रभारी ने दोनों हाथ किए खड़े, कहा-वैक्सीन हो चुका समाप्त, स्वास्थ्यकर्मियों को खरी-खोटी सुनाकर आक्रोशित लोग लौटे निराश होकर घर

spot_img
spot_img
spot_img

दनियां। लदनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 के वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने से शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दोनों हाथ खड़ा कर दिया। सैकड़ों लोगों को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा।

आक्रोशित लोगों से स्वास्थ्य कर्मी को खड़ी खोटी सुनने पड़े। लोगों का शिकायत था कि सरकार एक ओर कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन डोज लेने के व्यापक प्रचार प्रसार कर रही है। 1 मई से 18 वर्ष से 45 वर्ष उम्र के बीच वैक्सीन लेने के अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, लदनियां सीएचसी में वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने से लोग वैरंग वापस घर लौट जाते हैं। कोरोना वायरस कहर से लोगों के बीच त्राहिमाम मचे हैं। सरकार की ओर से जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन करवाने के लिए प्रशासन सड़क पर उतड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  KK Pathak News| Bihar Education Department News| लू से शिक्षक की मौत, केके पाठक समेत कई अधिकारियों पर परिवाद

इधर लदनियां सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार पासवान ने पूछने पर बताया कि आज सीएचसी में वैक्सीन का मात्र 3 भाइल उपलब्ध था। जो तीस लाभुकों के बीच टीकाकरण किया गया। वैक्सीन वायल के अभाव में लोगों को लौटना पड़ा। जिला से उपलब्ध कराने के बाद शनिवार से वैक्सीन डोज दिया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें