spot_img

Bihar-Purnia : पत्नी झगड़कर चली गई मायके, इधर बुधवार की सुबह अपराधियों ने कर दी पति की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -
पूर्णिया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)-31 बेलौरी भदोटोला के पास बुधवार को सुबह अपराधियों ने 45 वर्षीय अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान मोतिहारी जिले के मटीहारी गांव निवासी कन्हैया यादव के रूप में की गई है। वह एनएच 31 भदोटोला के पास सरकारी जमीन पर चाय और नाश्ते की दुकान चलाता था।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 18 साल से वह भदोटोला के पास ही रहकर अपनी दुकान चलाता था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या हत्या का मामला लग रहा है, लेकिन हत्या क्यों की गई और इसके अन्य कारणों का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
मृतक की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि बीती रात हम दोनों (मृतक और उसकी पत्नी) के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद मैं बगल में ही स्थित अपने मायके चली गई थी। उसी बीच अहले सुबह मेरे पति की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
इस बात की जानकारी मेरे तीन वर्षीय पुत्र ने दी। जिसके बाद मैं यहां आई। पूरा शरीर खून से लथपथ था। मेरे पहुंचने के पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। कन्हैया यादव के आंख के पास गोली लगी है। परिजनों ने बताया कि भदोटोला निवासी सिकंदर उरांव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह बार बार जगह को खाली करने बोल रहा था। इसलिए हमें शक है कि पत्नी के नहीं रहने का फायदा उठाकर कन्हैया की हत्या हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया 18 वर्षों से कन्हैया यादव पीडब्ल्यूडी जमीन पर दुकान व मंदिर बना कर रहता था। कन्हैया यादव हमेशा विवादों में उलझा रहता था। कई घटनाओं का वांछित भी था। उसका सांठ-गांठ कई जमीन ब्रोकर से भी था। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना उसके पास लगा रहता था। Bihar , Purnia shoot 45years old man by unidentified person
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...