आरा। कोरोना महामारी की चपेट में आकर कर्नाटक के बेंगलुरु में जीवन और मौत से जूझ रहे भोजपुर जिले के एक युवक के इलाज में धोखाधड़ी से बीस लाख रुपये ऐंठने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने को मजबूर किये जाने के बाद आर्थिक कठिनाइयों से जूझते हुए संक्रमित के भाई के सहयोग की अपील पर आरा के युवकों की टीम ने बिहार से लेकर कर्नाटक सरकार को हिला दिया।
नतीजा हुआ कि कर्नाटक सरकार ने कोरोना संक्रमित युवक आनंद प्रताप सिंह के चल रहे इलाज का खर्च वहन करने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दे दिया है। सोशल मीडिया पर कोरोना से जीवन और मौत की जंग लड़ रहे भोजपुर के जगदीशपुर स्थित बैराही गांव के कोरोना संक्रमित युवक के भाई अभिषेक प्रताप सिंह ने बेंगलुरु से एक मार्मिक अपील पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई।

उसने कहा कि गत एक मई को कोरोना संक्रमित उनके भाई को टरलाइफ महाबोधि अस्पताल बेंगलुरु में भर्ती कराया गया है। लगातार 25 दिनों के इलाज और इस दौरान 20 लाख रुपये ऐंठने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए और अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोविड वार्ड बन्द करने की बात कही गई।इसके बाद कोरोना का इलाज करा रहे युवक को अपोलो अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया लेकिन अब उनके सामने अस्पताल के बिल देने को पैसे नही बचे थे।
[su_youtube url=”https://youtu.be/ER363jMFedo” title=”Breaking: पटना से बड़ी खबर, बाढ़ और सुखाड़ को लेकर बैठक कर रहे हैं CM Nitish Kumar | DTV”]
ऐसे में संक्रमित युवक का इलाज करा रहे उनके भाई ने सोशल मीडिया पर मदद की अपील की। जैसे ही उनकी यह अपील फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आरा के सामाजिक और राजनैतिक युवाओं की टीम को मिली।यह टीम तुरन्त सक्रिय हो उठी।
[su_youtube url=”https://youtu.be/ER363jMFedo” title=”Breaking: पटना से बड़ी खबर, बाढ़ और सुखाड़ को लेकर बैठक कर रहे हैं CM Nitish Kumar | DTV”]
सोशल मीडिया पर लगातार कोरोना मरीजो की सेवा में लगे इन युवकों की टीम ने बेंगलुरु में मदद की अपील कर रहे युवक को मदद करने की ठानी और तुरन्त दो फ्रंट पर काम करना शुरू कर दिया।
इस कार्य मे भाजपा आईटी सेल के संयोजक सियाराम सिंह और अभिषेक सिंह भी लगे।हैपी तिवारी ने भी सक्रियता दिखाई और बेंगलुरु आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे आरा के युवक की मदद की अपील को तेजी से वायरल किया जाने लगा। देखते ही देखते यह बात आरा के भाजपा विधायक और बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह तक पहुंची और उन्होंने देर किए बिना बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग को कर्नाटक सरकार से संपर्क कर मदद करने और कर्नाटक भाजपा के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से संपर्क कर कर्नाटक सरकार से मदद को लेकर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई।
[su_youtube url=”https://youtu.be/ER363jMFedo” title=”Breaking: पटना से बड़ी खबर, बाढ़ और सुखाड़ को लेकर बैठक कर रहे हैं CM Nitish Kumar | DTV”]
कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कोरोना मरीज के भाई से बातचीत भी की और भरोसा दिलाया कि जल्द ही उन्हें मदद मिल जाएगी। भाजपा विधायक और राज्य के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह की सक्रियता के बाद यह मामला कर्नाटक सरकार तक पहुंचा और अब कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल को आरा के कोरोना संक्रमित युवक के इलाज का पूरा खर्च वहन किये जाने का निर्देश दे दिया है।









You must be logged in to post a comment.