मई,4,2024
spot_img

कश्मीर से घूमकर बिहार अपने घर लौट रहे पांच पर्यटकों की कार पलटने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ाया

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर कुल्हड़िया गांव स्थित कुलेश्वरी धाम मोड़ पर कैमूर के पांच पर्यटकों की मौत हो गई। इसमें मोहनियां थाना क्षेत्र के कुरई गांव निवासी 40 वर्षीय सूरज सिंह, बरेज निवासी 41 वर्षीय राहुल सिंह, रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव निवासी 40 वर्षीय पंकज सिंह, 40 वर्षीय रौशन सिंह तथा भभुआ थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी 40 वर्षीय भवानी सिंह हैं। सभी कश्मीर से यात्रा कर अपने गांव लौट रहे थे।

 

यह भी पढ़ें:  Railway News| Bihar News| विशेष किराए पर चलेंगी Summer Special Trains... यात्रियों कृपया ध्यान दें,Darbhanga, Madhubani, Samastipur के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, Sleeper Class और General Second Coach के साथ

 

मंगलवार की सुबह में जब ग्रामीण कुलेश्वरी धाम मोड़ की ओर गए तो देखे कि पानी में कार पलटी है। इसकी खबर सुन आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के गांव से भी काफी लोग पहुंच गए। पुलिस सुबह में करीब 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ लोग आक्रोशित हो गए और उन्हें दौड़ाया।

 

हाथापाई भी की। लेकिन, भेरिया व कुल्हड़िया के लोगों के समझाने पर वह लोग मान गए। क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त कार को पानी से बाहर निकलवाया गया। मृतकों के शव भी बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| सरकारी आवास बनें निजी अपार्टमेंट, अब ऐश-मौज के दिन पड़ेगा महंगा, लगेगा Maintenance Charge, देने पड़ेंगे किराया, Salary से होगी Deduct

 

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुई। मृतकों के अलावे सूरज, राहुल, पंकज, रौशन व भवनी सिंह के साथ अन्य लोग भी कश्मीर गए थे। शेष लोग दूसरी गाड़ी में सवार थे, जिनकी गाड़ी आगे निकल गई थी। पीछे से आ रहे उक्त पांच लोगों की हुंडई कार कुलेश्वरी धाम मोड़ के पास जीटी रोड पर बनी सुरक्षा दीवार से टकराकर पानी भरी खाईं में पलट गई। जब उक्त लोग अपने गांव नहीं पहुंचे, तब परिजन, साथ में यात्रा पर गए अन्य साथी और पुलिसकर्मी उनकी तलाश में जुट गए। पूरी रात तलाश करने के बाद भी दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।

 

यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express Train | Jaynagar और Muzaffarpur से दिल्ली दौड़ेंगी Vande Bharat Express, दरभंगा के हिस्से में...?

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें