back to top
7 अक्टूबर, 2024

पिता की हत्या कर घर वालों ने जलावन घर में किया जमींदोज, पत्नी को लगी भनक फिर क्या हुआ…?

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के मथौर गांव में एक पिता कि हत्या उनके परिवार के लोगों ने ही कर दिया है।

इस बाबत मृतक नईमउद्दीन की दूसरी पत्नी इसरत खातून ने बताया कि उनका पति कई दिनों से लापता थे, जिसे लेकर थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

वहीं मृतक की पत्नी को शक हुआ तो गांव के लोगों की जानकारी दी और जब घर के आंगन में जलावन घर में खुदाई की गई तो नईमउद्दीन के शव बरामद हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही कसबा पुलिस ने दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे बेटी और बहू को गिरफ्तार किया है।

मामला जमीन से सम्बंधित है। बटवारे को लेकर परिवार में पूर्व से विवाद चल रहा था। मृतक नईम की दो पत्नी थी, पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद नईम ने दूसरी शादी कर लिया था।वही पहली पत्नी के बच्चों ने जमीन जायदात के बटवारे को लेकर आपस मे विवाद चल रहा था।

वही इस मामले को लेकर मृतक की पत्नी ने पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया जिसमे पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और एक फरार है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -