spot_img

बिहार में अपराध बेलगाम, सास-ससुर और ननद की करतूत, गला दबाकर कर विवाहिता की हत्या, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

बिहारशरीफ। नूरसराय थाना क्षेत्र के बारा खुर्द गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या सोमवार की सुबह गला दबाकर कर दी.मृतक नूरसराय गांव निवासी बृजनंदन प्रसाद की पत्नी लक्ष्मी कुमारी है .

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लक्ष्मी कुमारी का पति बाहर रहकर काम करता है और यहां ससुराल वालें उसकी पत्नी के साथ हमेशा मारपीट किया करते थे.

- Advertisement -

सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के साथ विवाद बढ़ गया था तो सास ससुर और ननद ने मिलकर लक्ष्मी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी.हत्या की सूचना पड़ोसियों ने उसके मायके वालों को दी.

बताया जाता है कि दनियामा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी बीरन रविदास की पुत्री लक्ष्मी की एक बच्चा और एक बच्ची हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले उसे हमेशा प्रताड़ित किया करते थे और सोमवार की सुबह उसकी हत्या कर दी.

नूरसराय थाना अध्यक्ष मुस्ताक अहमदाबाद ने बताया

घटना की जानकारी मिली है.पुलिस मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.इस संबंध में एक हत्या का मामला दर्ज करते हुए ससुराल पक्ष के सास, ननंद और ससुर को आरोपित किया गया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...