spot_img

Bihar News : आईआईटी पटना में बिना टीकाकरण के नहीं मिलेगी छात्रों को कैंपस में एंट्री, रहना होगा क्वरंटाइन, जानिए क्या है गाइडलाइन

spot_img
- Advertisement -

पटना। आईआईटी पटना में बिना टीकाकरण के छात्रों को कैंपस में एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही सात दिनों तक छात्रों को क्वरंटाइन रहना होगा। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। कैंपस में प्रवेश को लेकर काफी सख्त गाइडलाइन जारी की गई है।प्रवेश द्वार पर मेडिकल टीम तैनात रखने के साथ ही, सात दिनों क्वारंटाइन रहने के बाद फिर टेस्ट होगा। इसके साथ ही, हॉस्टल और लैब खुलेंगे, लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वैक्सीन की कम से कम पहली डोज जरूरी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना MLC काउंटिंग में बड़ा बवाल! मतगणना केंद्र में CCTV क्यों नहीं? EC से जनसुराज का सीधा सवाल | क्या बोलीं -दिव्या ज्योति

जानकारी के अनुसार, आईआईटी पटना कैंपस फिर से छात्रों के लिए खोला तो जा रहा है मगर कठोर गाइडलाइन के बीच। इसके तहत, कैंपस में उन्हीं छात्रों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम पहली डोज ले ली है।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच आईआईटी पटना में भी चरणबद्ध तरीके से छात्रों को बुलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में वोटों की गिनती पर बवाल! कांग्रेस प्रत्याशी बैठे धरना पर | लगाए गंभीर आरोप, डीएम ने दी सफाई | कहां है CCTV

छात्रों को हॉस्टल या लैब में प्रवेश से पहले मेडिकल जांच से गुजरना होगा। आईआईटी के प्रवेश द्वार पर मेडिकल टीम की तैनाती है। बाहर से आने वाले छात्रों को सबसे पहले प्रवेश द्वार पर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। कोवैक्सीन या कोविशील्ड का पहला डोज ले चुके छात्रों को ही प्रवेश की इजाजत मिलेगी।

वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र छात्रों को प्रवेश द्वार पर ही दिखाना होगा। अगर कोई छात्र प्रमाण पत्र दिखाने में असमर्थ रहता है तो उसे कैंपस में प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी। आईआईटी के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र प्रामाणिक ने बताया कि भले ही कैंपस में छात्रों को प्रवेश की इजाजत मिली है लेकिन अभी ऑनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी।

पीएचडी कोर्स से जुड़े पांचवें वर्ष से जुड़े शोधार्थी कैंपस में आ चुके हैं। इसके बाद अलग-अलग कोर्स से जुड़े छात्रों को बुलाया जाएगा। सबसे पहले शोध छात्रों को बुलाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख का बीमा! समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए धमाकेदार ऐलान, अब काउंटर पर भी मिलेगी ये सुविधा

आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट, मेडिकल टीम की जांच और वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले प्रमाण पत्र की जांच के बाद भी छात्रों को सात दिन तक कैंपस में क्वारंटाइन रहना अनिवार्य है। क्वारंटाइन अवधि बिताने के बाद छात्रों की फिर से मेडिकल जांच की जाएगी। अगर वे फिट पाये जाते हैं तभी उन्हें एकेडमिक डिपार्टमेंट में प्रवेश की इजाजत मिलेगी।

छात्रों को कैंपस में सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करना होगा। फिलहाल उन्हें एकत्रित होने की इजाजत नहीं होगी। कैंपस में अभी सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। विभिन्न जांच प्रक्रियाओं से गुजरने वाले छात्रों को ही लैब में प्रवेश मिलेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम

Bihar BPSC ASO Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने टॉप किया, जबकि 11 दिव्यांग अभ्यर्#BiharNews,#BPSCAResult,#SantoshKumar

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: ‘तमाशा होना तय है’, खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए – ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है।'#SoniaGandhiBook,#CongressLeader,#BiharNews

पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents