spot_img

बोलेरो ने भाजपा नेता रामनारायण को ठोका, विरोध में मझौरा में हंगामा

spot_img
- Advertisement -

बोलेरो ने भाजपा नेता रामनारायण को ठोका, विरोध में मझौरा में हंगामाबेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौरा चौक के पास वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में भाजपा नेता व मझौरा के राम नारायण ठाकुर बुरी तरह जख्मी हो गए। इस घटना के विरोध में लोगों ने तत्काल पथ को घेरकर जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाद में लोगों को वहां से हटाया। जानकारी के अनुसार रामनारायण ठाकुर अपने घर आशापुर बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही बोलेरो ने ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच भेज दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानील लोगों ने मझौरा चौक को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर बहेड़ा थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए लोगों को समझाकर यातायात बहाल करवाया। इधर बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।बोलेरो ने भाजपा नेता रामनारायण को ठोका, विरोध में मझौरा में हंगामा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News अलीनगर MLA मैथिली ठाकुर की CM Samrat से मुलाकात: क्या खत्म होंगी शिक्षा-स्वास्थ्य की परेशानियां?

Darbhanga News: अलीनगर विधानसभा की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर घनश्यामपुर में डिग्री कॉलेज और अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग#MaithiliThakur,#BiharNews,#AlinagarAssembly

बड़ी खबर Patna Teachers HRA : पटना के हजारों शिक्षकों को मिली राहत, अब मिलेगा 20% HRA! जानें पूरी जानकारी

Patna Teachers HRA: पटना में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ते (HRA) में संशोधन किया गया है। अब पटना नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को 20% HRA मिलेगा, जिससे हजारों शिक्षकों को आर्थिक रा#PatnaTeachersHRA,#BiharEducationNews,#HRAUpdate

बिहार में जानलेवा मौसम! 18 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट, देखें किन शहरों में अतिरिक्त खतरा!

Bihar Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के 18 जिलों में 12 अगस्त को आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में हुई वज्रपात से मौतों के बाद लोगों को सतर्क र#BiharWeather,#LightningAlert,#IMDWarning

खुशखबरी Bihar Bus Service! दशहरा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किल होगी आसान, चलेंगी स्पेशल बसें

Bihar Bus Service: दशहरा और छठ के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बिहार के#BiharBusService,#DussehraChhath,#MigrantWorkers