spot_img

बिहार में फिर डेंगू, पटना में Dengue का कहर, मरीजों का आंकड़ा सौ के पार

spot_img
- Advertisement -

राजधानी पटना में डेंगू के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पटना में डेंगू का अब तेजी से प्रसार होने लगा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सोमवार को एक साथ 13 नए डेंगू पीड़ित मिले। इनमें से 11 पीएमसीएच और दो अन्य अस्पतालों में मिले। पटना में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 112 पर पहुंच गई है। हालांकि, सिविल सर्जन कार्यालय को मिली सूची के अनुसार इनकी संख्या 99 पर ही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा पुलिस का कमाल: बाइक की डिक्की से चोरी हुए ₹1.10 लाख कटिहार से बरामद, ऐसे खुला राज!

डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे शहर के सभी हिस्से में फैलता जा रहा है। दानापुर से लेकर पटना सिटी तक के लगभग सभी मोहल्ले में डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। सोमवार को मिले संक्रमितों में से कई शास्त्रीनगर, राजीवनगर, पाटलिपुत्रा कॉलोनी, कदमकुआं, राजेंद्रनगर जैसे नए इलाके से भी है।

पटना का शायद ही कोई ऐसा इलाका है जहां डेंगू के नए मरीज नहीं मिल रहे। सोमवार को डेंगू के 24 सैंपल की जांच हुई। इसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी मरीज पटना के ही बताए जा रहे हैं। इसी के साथ पटना में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 104 हो गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा: मस्सा की खेत में छिपाई थी भारी मात्रा में नेपाली शराब! वहीं से करता था सप्लाई, जब पहुंचे SI सुल्तान अहमद| पढ़िए - रंगे हाथ क्या हुआ!

वहीं, पूर्व से डेंगू प्रभावित इलाके महेंद्रू और बाजार समिति से भी एक-एक मरीज मिले हैं। पुनाईचक के पोस्ट ऑफिस गली में भी तीन मरीज मिले हैं। हालांकि, तीनों ने एक निजी लैब में अपनी जांच कराई है। इस कारण सिविल सर्जन कार्यालय को इनकी सूची नहीं जोड़ी गई है। पटना में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 112 हो गई है।

पटना में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए नगर निगम को संबंधित इलाकों में साफ-सफाई कराने और नियमित रूप से फागिंग करने का भी निर्देश दिया गया है। आम लोगों से अपील की जा रही है कि वह डेंगू को लेकर सतर्कता बरतें अपने आसपास सफाई भी रखें।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर के गायघाट मैठी टोल पर 'बड़ा बवाल'! दरभंगा से पीछा कर रोकी कार, मादक जांच में परिवार का हंगामा

पटना जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रैपिड किट से डेंगू जांच की सुविधा मुफ्त में बहाल की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी रोगी कल्याण समिति के फंड से जरूरत के अनुसार किट खरीद सकते हैं। फिलहाल हर पीएचसी को 100 रैपिड किट खरीदने का निर्देश दिया गया है।

पुनाईचक के बाद अब पटना सिटी, अगमकुआं, महेंद्रू, बाजार समिति, मुसल्लहपुर हाट, विजय नगर, खगौल और गोला रोड से भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।

पहले से डेंगू प्रभावित मोहल्लों न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी, इंद्रपुरी, शिवपुरी, पटेलनगर, एजी कॉलोनी, शास्त्रीनगर के अलावा कंकड़बाग से भी लगातार इक्के-दुक्के मरीज मिल रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics