spot_img

पटना के ठेकेदार राकेश सिंह के यहां आयकर का छापा, 130 करोड़ की बेनामी गड़बड़ी आई सामने, 4 करोड़ कैश बरामद

spot_img
- Advertisement -

टना। आयकर अन्वेषण विभाग ने बुधवार अल सुबह पटना जिले के बिहटा स्थित बड़े ठेकेदार राकेश सिंह के एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। देर रात तक चली आयकर की कार्रवाई में 130 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है।

- Advertisement -

राकेश सिंह के बिहटा स्थित पैतृक गांव समेत पटना में चार स्थानों पर खंगाले गए दस्तावेज में करोड़ों ऐ बेनामी लेन-देन के भी सबूत मिले हैं।

- Advertisement -

पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास की तलाशी में राकेश सिंह के घर से चार करोड़ की नकदी भी बरामद की गई है। पटना स्थित आयकर अन्वेषण कार्यालय ने छापेमारी का संचालन किया।

- Advertisement -

चार राज्यों के 22 ठिकानों पर हुई इस छापेमारी में आयकर अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में अवैध लेन-देन के संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए हैं। छापेमारी में शामिल अधिकारियों को आशंका है कि इन्हें खंगालने से कर चोरी से लेकर गड़बड़ी की राशि में कई गुने का इजाफा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि आयकर अन्वेषण की टीम ने बुधवार की अलसुबह राकेश सिंह के बिहटा के अमहारा स्थित पैतृक आवास पर धावा बोला। सुबह सात बजे वहां मौजूद लोगों से ठेकेदार राकेश कुमार सिंह के चल तथा अचल संपत्ति का ब्योरा लिया। राकेश सिंह की गैरमौजूदगी में उनकी मां एवं घर के स्टाफ से पूछताछ की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics