spot_img

Bihar Breaking News: पटना में दिनदहाड़े बड़ी लूट, 45 लाख कैश छीनकर भागे अपराधी, पूर्व मंत्री वीणा शाही की कंपनी के थे कैश

spot_img
- Advertisement -

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रह है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 45 लाख कैश लूट लिए हैं। इसके बाद अपराधी आराम से भाग निकले।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बड़ी वारदात के बाद आराम से भागे अपराधी

बताया जाता है कि मां जानकी ट्रांसपोर्ट सर्विस कंपनी जो पूर्व मंत्री की कंपनी है से अपराधियों ने पैसे लूटे हैं। जो जानकारी अभी छन कर आ रही है उसके मुताबिक कंपनी के कर्मचारी पैसा बैंक में जमा करने जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

पूर्व मंत्री वीणा शाही की कंपनी के पैसे लूटे गए हैं। मां जानकी ट्रांसपोर्ट सर्विस कंपनी के कर्मचारी पैसे जमा करने जा रहे थे, तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को राजधानी के पाटलीपुत्रा थाना के अलट पथ पर अपराधियों ने पिस्टल के बल पर  करीब 45 लाख रुपए लूट लिए हैं। जानकारी के मुताबिक मां जानकी ट्रांसपोर्ट सर्विस के मैनेजर और उनके स्टॉफ को बाइक सवार चार बदमाशों ने निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Student Protest पटना छात्र आंदोलन: नेहा बोरा ने सरकार को दी खुली चुनौती, 29 तक रिहा करो वरना बिहार में 'जंतर-मंतर' होगा!

एजेंसी के मैनेजर और स्टॉफ न्यू पाटलीपुत्रा कालोनी के ए 151 दफ्तर से पैसाल लेकर बैंक जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वे लोग इंद्रपुरी रोड नंबर दस के सामने उदय चौक के पास पहुंचे अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट के दौरान  बदमाशों ने मैनेजर पर पिस्टल की वट से वार किया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: बिहार सड़क निर्माण विभाग की अभी अभी Breaking....SH-97 (विशनपुर–अतरबेल, NH-57) और जाले–घोघरचट्टी (SH-52) पथों के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण की मिली मंजूरी

लूट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पटना में लूट की खबर आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वारदात के बाद मौके पर एसपी सिटी अमरीश राहुल पहुंचे घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस ने एजेंसी के मैनेजर से  पूछाताछ की और घटना की पूरी जानकारी ली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics