spot_img

थोड़ी सी बारिश और फिर बढ़ेगी ठंड यही है Bihar का Weather Report, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने (weather-mood-changed) लगा है। जहां सुबह में हल्के कुहासे और धूप निकलने के बाद मौसम सामन्य होने के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने बारिश के आसार भी जताए हैं। हालाकिं 23 नवंबर से ठंड तेज हो सकते हैं। वहीं रात का पारा अब गिरना शुरू हो गया है।

- Advertisement -

23 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार

सुबह में कुहासा और धीरे-धीरे धूप निकलने के बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। रात का पारा गिरना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 23 नवंबर से ठंड बढ़ सकती हैं। मंगलवार से रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है लेकिन पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसमें कोई खास बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है।

- Advertisement -

आइएमडी के अनुसार उत्तर-पूर्वी बिहार और दक्षिणी बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम दर्जे के कोहरे छाने की उम्मीद है । नदी तटवर्ती के आसपास भी कोहरे दिखाई देने के आसार हैं। बिहार में दिन और रात के तापमान में गिरावट आयेगी। राज्य का न्यूनतम तापमान अभी 15 से 19 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। मंगलवार से यह तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident मातम! NH-27 पर ट्रक ने ली गायगाट के किशोर की जान, दोस्त जख्मी

हालांकि, चार दिन बाद थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से मौसम में तेजी से बदलाव की आशंका है। ठंड की शुरुआत की वजह से सुबह धुंध भी पड़ने लगी है। जिससे हवा का घनत्व बढ़ने की वजह से उसमें पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म धूलकण अधिक समय तक तैरते रहते हैं। सांस से फेफड़े तक इनके पहुंचने से लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है और दमा तथा सांस से संबंधित और भी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड प्रेशर और मधुमेह के मरीजों के लिए भी यह घातक है।

यह भी पढ़ें:  PM सूर्य घर योजना में बड़ी चेतावनी: अब लापरवाही पड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई! पढ़िए - मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने यूएलए मॉडल पर क्या कहा!

ठंड पड़ने के साथ-साथ कोहरा और बादल का छाना शुरू हो गया है। कई जिलों में इसका अच्छा-खासा असर देखने को मिल रहा है. अलग-अलग जिलों में पारा और प्रदूषण के लेवल में अंतर है लेकिन ज्यादातर शहरों के मौसम का हाल लगभग एक जौसा है। इस बीच मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन की वजह से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बिहार में मंगलवार से रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। लेकिन पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसमें कोई खास बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है। आइएमडी के अनुसार उत्तर-पूर्वी बिहार और दक्षिणी बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मीडियम दर्जे का कोहरा छाने की आशंका है. वहीं नदी तटवर्ती के आसपास भी कोहरे दिखाई देने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार: छात्रों पर बर्बरता, तेज प्रताप की गिरफ्तारी... शत्रुघ्न सिन्हा का सवाल- क्या ये राजनीतिक बदला है?

दिन में तेज धूप व शाम में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को पटना व इसके आसपास इलाकों में मौसम सामान्य रहा। वहीं प्रदेश के कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार में उत्तर पश्चिम हवा एवं दक्षिण बिहार में पश्चिमी हवा के प्रभाव से पारे में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों के कुछ भागों में सुबह व दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान 15 से 18 के बीच रहने की उम्मीद

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटों के दौरान पारे में दो डिग्री की गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics