spot_img

जदयू में शामिल हुए कांग्रेस नेता स्‍व.सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश, तीन और कांग्रेसी जदयू में शामिल

spot_img
- Advertisement -

कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता स्व. सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने रविवार को यहां पार्टी कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन छोड़कर जदयू में शामिल हो गए।

- Advertisement -

जदयू में शामिल होने के पश्चात शुभानंद मुकेश तथा कांग्रेस नेता शंभु सिंह पटेल एवं प्रयाग सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीष लिया। शुभानंद मुकेश, शंभु सिंह पटेल एवं प्रयाग सिंह कुशवाहा को जदयू का पट्टा पहनाकर सीएम नीतीश ने स्वागत किया।

- Advertisement -

रविवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित मिलन समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में शुभानंद ने जदयू का दामन थामा। मौके पर जदयू अध्यक्ष ने कहा कि 15 साल के राज में पति-पत्नी की सरकार ने बिहार को बीमारू राज्य बना दिया था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब बिहार में सरकार बनी तो उन्होंने राज्य को हट्टा-कट्टा बनाकर स्वस्थ कर दिया। अब दुनिया के किसी भी कोने में बिहारियों को पूरा सम्मान मिलता है।

- Advertisement -

मुलाकात के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जल संसाधन मंत्री संजय झा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जदयू अध्यक्ष ने नीति आयोग की रिपोर्ट पर कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे विकसित राज्यों से बिहार की तुलना बेमानी है। उन राज्यों में पहले से ही आधारभूत संरचना थी। लेकिन बिहार में नीतीश सरकार में आधारभूत संरचना का निर्माण हुआ। अगर बिहार की तुलना करनी है तो 2005 के बाद और पहले के राज से तुलना करनी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में काम हुए। इस कारण ही राज्य के कई जिले आज देश में अव्वल हैं। महिला सशक्तिकरण की मिसाल राज्य में पेश हुई। 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बने। निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया।

शराबबंदी के मसले पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। कहा कि शराबबंदी के खिलाफ वही लोग माहौल बना रहे हैं जो अवैध शराब का का कारोबार कर रहे हैं। शराब का कारोबारी हों या धंधेबाजों के सम्पर्क में रहने वाले लोग ही चाह रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी समाप्त हो जाए। लेकिन नीतीश सरकार ने प्रण लिया है। शराबबंद जारी रहेगी। महिलाओं की मांग पर सरकार ने यह निर्णय लिया है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। तंज कसा कि हाल ही में कुछ शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी हुई है, वे किसके चेले-चपेटे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027