spot_img

दरभंगा के बिरौल में क्रिकेट का रोमांच: फ्रेंड्स एलेवन सुपौल ने मधुबनी के अंधराठाढ़ी एलेवन को 8 विकेट से हराया

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल के एतिहासिक खेल मैदान खोड़ागाछी बिरौल में सोमवार को बम्पर दस का दम क्रिकेट मैच सीजन 5 के दूसरे मैच फ्रेंड्स एलेवन सुपौल और मधुबनी के अंधराठाढ़ी एलेवन के बीच (The thrill of cricket in Birol, Darbhanga) खेला गया।

- Advertisement -

इसमें फ्रेंड्स एलेवन की टीम ने अंधराठाढ़ी को 8 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंधराठाढ़ी की टीम ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 97 रन बनाया। जबाव मे फ्रेंड्स एलेवन सुपौल ने 2 विकेट खो कर इस लक्ष्य पूरा करते हुए मैच जीत लिया।

- Advertisement -

मैन ऑफ द मैच राघवेंद्र को दिया गया।जिसने 12 गेंद पर  30 रन बनाए तथा गेंदबाजी के दौरान संतुलित लाइन लेंथ के कारण अपना दो ओवर मेडन रखा। विजेता टीम के कप्तान अमन टेकड़ीवाल एवं मुकुंद ठाकुर के बल्ले से निकला छक्के,चौके ने सुपौल के टीम को 97 का लक्ष्य पूरा कर दिया।

- Advertisement -
दरभंगा के बिरौल में क्रिकेट का रोमांच: फ्रेंड्स एलेवन सुपौल ने मधुबनी के अंधराठाढ़ी एलेवन को 8 विकेट से हराया
दरभंगा के बिरौल में क्रिकेट का रोमांच: फ्रेंड्स एलेवन सुपौल ने मधुबनी के अंधराठाढ़ी एलेवन को 8 विकेट से हराया

आयोजन कमेटी के सचिव आलोक कुमार झा एवं अध्यक्ष विनोद बम्पर ने अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामना दी।

वहीं, प्रत्येक छक्के चौके पर दर्शकों का चियर्स गर्ल्स मनोरंजन करती रही। मौके पर संयोजक अजय बिरोलिया, मार्गदर्शक उत्तम सेनगुप्ता, डॉ.तमन्ना, चन्द्र विजय प्रसाद, मो.चांद,नरेश सहनी सहित बीसीसी के सदस्य मौजूद थे।

फोटो राघवेंद्र को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते अध्यक्ष।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर : अब भाई पर गिरी गाज, सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड! पढ़िए – विवादित बयान और पूर्वी चंपारण पुलिस का कड़ा...

East Champaran Police: पूर्वी चंपारण पुलिस ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से जुड़े विवादित बयानों के बाद मोतिहारी पुलिस लाइन के सिपाही आशीष कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है। जानें क्य#EastChamparanPolice,#BharatTiwariEncounter,#BiharPolice

ऑनलाइन RTI का इंतजार! बिहार के ‘जानकारी 2.0’ पोर्टल पर 6 महीने बाद भी क्यों नहीं हो रहा काम?

Bihar RTI: बिहार में सूचना के अधिकार (RTI) के लिए शुरू किया गया 'जानकारी 2.0' पोर्टल 6 महीने बाद भी अधूरा है। अधिकांश सरकारी विभागों ने अब तक अपने लोक सूचना अधिकारियों को#BiharRTI,#Jankari2_0Portal,#BiharGovernment

सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

Bhojpur News: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार ने जगदीशपुर SDM संजीव कुमार को उनकी मौत का मुख्य आरोपी बताया है। परिवार ने भोजपुर में बाढ़ पुनर्वास परियोजना मे#BhojpurNews,#BharatTiwari,#SDMCorruption