spot_img

Bihar Weather: बिहार में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई जिलों में टप-टप बरसा पानी, गिरे बड़े-बड़े ओले, 3 की मौत, अगले 48 घंटे ऑरेंज अलर्ट

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। नमी लेकर आ रही पुरवा और दक्षिण पुरवा हवाओं की वजह से बारिश की स्थिति बनी है। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाये हैं। वहीं, साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से पटना समेत बिहार के कई जिलों में कहीं कम वहीं कहीं बहुत ज्यादा बारिश हुई (Orange alert for next 48 hours) है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इधर गया में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। जिले में कई जगहों पर गरज-तड़क के साथ बारिश की सूचना है। औरंगाबाद में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई। रोहतास जिले में ओले पड़ने से तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

पटना समेत कई जिलों में वज्रपात भी हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। आइएमडी की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिणी-पूर्वी और इससे ऊपर डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पछुआ-उत्तर हवा चल रही है। इसके अलावा बिहार के दक्षिणी हिस्से से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इससे अगले 1 से 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। अगले दो दिनों तक राज्य में हवा का प्रभाव देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार
शुक्रवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी। झारखंड से सटे जिलों में मौसम के बदलाव का असर विशेष दिखेगा। गुरुवार को राज्य के उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य भाग में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पटना में गुरुवार को भी आंशिक बारिश के आसार जताए गये हैं।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

गोह और मदनपुर के इलाके में ठनका गिरने की जानकारी मिली है। शाम छह बजे मौसम विभाग ने रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया के लिए मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। राजधानी पटना में भी बादलों के छाये रहने से लोगों में बारिश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक
48 घंटे के दौरान रात में मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे। हवा का प्रवाह भी 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक होगा। रात में मध्यम स्तर के बादल भी छाए रहने के साथ नमी व ट्रफ रेखा के प्रभाव के बाद मौसम में बदलाव दिखाई पड़ेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान रात के तापमान में दो से 4 डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

पटना के अलावे औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, मुंगेर, रोहतास, जमुई, डेहरी, अरवल, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, कैमूर, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और खगड़िया जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई है। हालांकि रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, कैमूर, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में वज्रपात भी हुआ। औरंगाबाद में वज्रपात की वजह से 3 लोगों की मौत भी हुई है।

इससे पहले, रोहतास जिले के कई हिस्सों में गुरुवार दोपहर एक बजे ओले गिरे। पांच मिनट तक लगातार ओले गिरने से जिले के कई हिस्से पट गए। उसके बाद बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर हो रही है। सुबह से मौसम में बदलाव दिख रहा था। छिटपुट बादल थे, परंतु दोपहर 12 बजे घने बादलों की वजह से अंधेरा छाने लगा। एक बजे के आसपास पहले ओले गिरना शुरू हुए फिर बारिश शुरू हो गई। सासाराम प्रखंड, शिवसागर, चेनारी प्रखंड के बड़े इलाके में ओले गिरे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft