spot_img

एनएच 57 पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, मुखिया पति पर FIR

spot_img
- Advertisement -

स वक्त की सबसे बड़ी खबर झंझारपुर भैरवस्थान थाना क्षेत्र के एनएच 57 से आ रही है। यहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार बुरी तरह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वहीं, भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नारायणपुर मुख्य सड़क पर कार की ठोकर से युवक 32 वर्षीय मोहम्मद अंसरुल की मौत मामले में नया मोड़ आया है।

- Advertisement -

अंसरुल के पिता छेदी मियां मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। ठोकर मारने वाली कार महिनाथपुर पंचायत मुखिया रीमा झा के पति मुरारी झा के रूप में चिन्हित हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कार को पुलिस ने जब्त किया है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज ने बताया कि आवेदन में कार चालक और कार्य का रजिस्ट्रेशन नंबर दिया गया है। प्रथम दृष्टया परिवहन विभाग के ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक उक्त कार महिनाथपुर पंचायत के मुखिया रीमा झा के पति मुरारी झा के नाम पंजीकृत है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच की जा रही है। गहन जांच के बाद चालक और वाहन मालिक को नामजद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब्त वाहन विटारा का ब्रेजा ब्रांड का है।

इधर, एनएच 57 पर हादसे की जानकारी मिलते ही थाना गस्ती दल घायलों को लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया है। दुर्घटना एनएच पर समिया-मेंहथ के समीप की है। घायलों की पहचान नरूआर गांव निवासी 55 वर्षीय बिंदे ठाकुर के रुप में हुई। वहीं, दूसरा घायल झंझारपुर आरएस ओपी क्षेत्र के हरभंगा गांव निवासी जगदीश महतो हैं। बिंदे ठाकुर झंझारपुर से काम कर वापस अपने गांव नरुआर जा रहे थे। वहीं, विपरीत दिशा से हरभंगा गांव के जगदीश महतो महीनाथपुर गांव से वापस जा रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft