back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

यूक्रेन में फंसे दरभंगा के नागरिकों और छात्रों की सकुशल वापसी और मदद के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, डीएम राजीव रौशन ने बनाई अधिकारियों की टीम, किया अधिकारियों को नियुक्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आदेश निर्गत करते हुए जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के फलस्वरूप यूक्रेन में उत्पन्न वर्त्तमान संकट के कारण वहां के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए दरभंगा जिले के छात्रों और निवासियों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित कराने के लिए राज्य सरकार के स्तर से कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी ने खोला सिमरी थाने का 'रिपोर्ट कार्ड', लंबित कांडों की फाइल देख चढ़ा पारा, दिए सख्त निर्देश

दरभंगा जिला स्तर पर वैसे छात्रों के अभिभावकों एवं अन्य लोगों के परिजनों
को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष-सह-सहायता केंद्र, जिला आपदा शाखा में स्थापित किया गया है। इसके नोडल पदाधिकारी प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन सत्यम सहाय, मोबाइल नंबर- 8766259934 रहेंगे। वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, मोबाइल नंबर – 9473191318 रहेंगे।

- Advertisement -

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06272-245055 है, यह नियंत्रण कक्ष तत्काल अगले आदेश तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mithila Lok Utsav : दरभंगा में सजेगा संस्कृति का महाकुंभ, तारीखों का हुआ ऐलान, जानें क्या होगा खास

जिलाधिकारी श्री रौशन की ओर से प्रभारी पदाधिकारी दरभंगा को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से आवश्यकतानुसार अधीनस्थ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में इससे संबंधित सभी प्राप्त संवादों को पंजीकृत करते हुए राज्य स्तर पर स्थापित सहायता केन्द्रों को तत्काल सूचित करेंगे एवं विभागीय प्राप्त निदेश के आलोक में सभी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahindra Scorpio N: धांसू अपडेट्स के साथ आ रही है महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन!

Mahindra Scorpio N: अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश एसयूवी की तलाश में हैं,...

फर्जी 2: शाहिद कपूर ने दिया सीक्वल को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, फैंस हुए बेताब!

Farzi 2 News: बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज...

इंतजार खत्म! नई Tata Punch EV लॉन्च, 468KM रेंज के साथ मिलेगी जोरदार टक्कर

Tata Punch EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच,...

Gold Price: सोना-चांदी फिर चमके, क्या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ाएगा कीमतें?

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, 20 फरवरी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें