spot_img

दरभंगा के लहेरियासराय थाने से पिकअप ले उड़े थे अपराधी, पुलिस ने मधुबनी से खोज निकाला

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। लहेरियासराय थाना से शराब में जब्त पिकअप शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देकर उड़ा लिए। आखिर, यह नाक का सवाल बन गया। पुलिस की चहुंओर किरकिरी होने लगी। शराब तस्करों ने पूरे दिमाग से कारनामे को अंजाम दिया था लेकिन उसी तत्परता से पुलिस ने भी पिकअप को मधुबनी के हरलाखी में छापेमारी कर बरामद कर खुद की पीठ थपथपा रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअसल,तीन मार्च को हमगंज काली मंदिर मोहल्ला से 1389 लीटर शराब के साथ जब्त की गई पिकअप वैन को शराब तस्करों ने बीच लहेरियासराय थाना परिसर से उड़ा लिया। इसके बाद हड़कंप मचा। पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष एचएन स‍िंंह ने प्राथमिकी दर्ज की। सीसीटीवी खंगाला जाने लगा। फिर सामने आया एक शातिर।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर शुभंकरपुर के शंकर कुमार प्रसाद को दबोचा। उसने बताया कि लहेरियासराय थाने के पीछे से पिकअप वैन को उड़ाने के बाद उसी गाड़ी से शुभंकरपुर बगीचा में शराब की खेप मंगाई गई। जहां पुलिस के आने से पहले ही उसके साथी गाड़ी लेकर जा चुके थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

खराब की खेप को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर 615 लीटर शराब के साथ उसे और स्थानीय निवासी विशाल पासवान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पिकअप चोरी में विशाल का कोई हाथ होने से इनकर कर दिया। मगर, पुलिस ने शंकर की निशानदेही पर कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए पिकअप खोज निकाला।

अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी कैमरे से पिकअप को दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों की ओर से शुभंकरपुर नगर क्षेत्र के तरफ ले जाने के साक्ष्य मिले। कुछ अपराधियों की पहचान की गई। इसमें से एक शातिर शुभंकरपुर के ही राजेन्द्र प्रसाद का पुत्र शंकर कुमार को भारी मात्रा में शराब के साथ शुभंकरपुर नगर क्षेत्र से पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इस दौरान उसने अपने अन्य सहयोगियों के नाम भी बताए। इसके आधार पर शुभंकरपुर के ही दीपक पासवान के पुत्र अग्निदेव कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए मधुबनी जिले के हरलाखी में छापेमारी कर शनिवार को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली चोरी की पिकअप को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

यह भी जान लीजिए, ये शातिर इतनी चालाकी से पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया कि पुलिस भी अब चौकस हो गई है। कारण, लहेरियासराय थाने के पीछे से पिकअप उड़ाने के लिए शराब धंधेबाजों ने पुलिस को चकमा देने का काम किया। रात्रि 12 बजे में सौ नंबर पर फोन कर डीएमसीएच में शराब की खेप उतरने की सूचना दी। इसके बाद थाने के अधिकांश अधिकारी व पुलिस कर्मी डीएमसीएच के लिए रवाना हो गए। इस बीच मौका मिलते ही पिकअप वैन को उड़ा ले गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics