spot_img

32 साल बाद पंजाब से कमाकर लौटा भागलपुर, बीच मकई खेत में अपराधियों ने कर दी गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनियां गांव में मकई के खेत के समीप रविवार को अपराधियों ने मधेपुरा जिला के चौसा निवासी भरत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर ही लग रहा है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

- Advertisement -

भरत के भांजा विनोद यादव ने बताया
कि मृतक मधेपुरा जिले के चौसा का रहने वाला है। जमीन विवाद में भतीजा ने उसे हत्या करने की धमकी दिया था। इसके बाद से वह नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव के निवासी बहनोई गोसाई यादव के घर रह रहा था। रविवार की सुबह मकई के खेत के पास से उसके शव की बरामदगी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी, मारपीट और वीडियो वायरल करने में मध्य प्रदेश से पकड़ा गया एक और आरोपी नाबालिग! पढ़िए - पैसे की डिमांड और चार्जशीट?

भरत पंजाब से 32 साल बाद घर आया था। जमीन विवाद को लेकर भाई और भतीजा ने जान मारने की धमकी दी थी।  भरत यादव पंजाब में रह कर काम करता था। वहीं पर अपने भाई से जमीन खरीदा था। इसके बाद 32 साल बाद बिहार के मधेपुरा जिला के चौसा अपने घर कुछ दिन पहले आया था।

यह भी पढ़ें:  सुल्तानगंज में त्योहारों से पहले बड़ा फैसला! IG विवेक कुमार ने खुद संभाली कमान, दिए ये कड़े निर्देश

इसके बाद चौसा में भतीजा और भाई ने जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया था। चौसा थाने में भी शिकायत किया था। इसके बाद मृतक डर के मारे अपने बहनोई के यहां नवगछिया के धोबिनिया गांव गोसाई यादव के यहां रहता था।

उधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भांजा विनोद यादव ने बताया कि चौसा में भी भरत यादव को दूध में जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था। मृतक के बड़े भाई की भी जमीन विवाद को लेकर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर बड़ी खबर! गंगा का रौद्र रूप शांत, राघोपुर तटबंध सुरक्षित, अब स्थायी समाधान पर मंथन शुरू

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports