spot_img

दरभंगा लनामिवि के रसायन शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. सीमांत कुमार श्रीवास्तव को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. सीमांत कुमार श्रीवास्तव को उनके रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2022 के “यंग साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया (Dr. Seemant Kumar Srivastava received Young Scientist Award) गया है।

- Advertisement -

यह सम्मान उन्हें नागपुर विश्वविद्यालय में 26 फरवरी 2022 को आयोजित एक समारोह में नागपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सुभाष आर चौधरी ने देकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

इस पुरस्कार का प्रतीक चिह्न आज सोमवार को विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग में डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ। इस पर विज्ञान संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्ष प्रो.कुमोद कुमार झा और विभाग के सभी शिक्षकों के साथ कर्मचारियों ने डॉ. श्रीवास्तव को बधाई दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अब ट्रैफिक नियमों की खैर नहीं! दुर्घटना हॉटस्पॉट की पहचान और जनता से बेहतर व्यवहार! SSP जगुनाथ रेड्डी के नए आदेश से हड़कंप, जानें आप पर क्या होगा असर

विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने भी उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. श्रीवास्तव को जनवरी 2022 में टीचर एसोसिएटशिप फॉर रिसर्च एक्सीलेंस (तारे) शोध प्रोजेक्ट बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) नई दिल्ली की ओर से प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें:  'सपने गांव से भी उड़ान भरते हैं...' दरभंगा के आदित्य राज आनंद बने ISRO Scientist, कॉर्पोरेट छोड़ चुनी देश सेवा

डॉ. श्रीवास्तव के इस उपलब्धियों से विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग सहित मिथिला विश्वविद्यालय परिवार अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। डॉ. श्रीवास्तव इससे पहले उज्जैठ कॉलेज से जुड़े रहे हैं। देशज टाइम्स से बातचीत में उच्चैठ कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रिसिंपल डॉ.हरेंद्र मोहन (Former Principal Dr. Harendra Mohan) ने बताया कि डॉ.श्रीवास्तव में गजब ही ललक है। वह बेहद ही मेधावी और रसायन शास्त्र के गुर विषयों को बेहद ही आसानी से छात्रों को आत्मसात कराने में माहिर हैं। डॉ.हरेंद्र मोहन ने कहा, मैं सीमांत कुमार श्रीवास्तव के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें असीम बधाई और शुभकामना देते हैं।

यह भी पढ़ें:  हैदराबाद में गूंजी मिथिला की आवाज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे प्रवासी मैथिल | मिला मिथिला सामाजिक मंच को बड़ा आश्वासन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मिथिलांचल के यात्रियों का लंबा इंतजार खत्म… अब कीजिए तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, जानिए ख़ुशख़बरी

Bihar Raxaul Tirupati Express: रेलवे ने रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434/17435) के जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव का बड़ा फैसला लिया है। इससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को तिरुपति यात्रा मे#BiharNews,#RaxaulTirupatiExpress,#JanakpurRoad

‘थाने में बंद रखा, FIR भी नहीं लिखी…’ बिहार में थानाध्यक्ष समेत 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या है मामला

Bihar Police Suspension: जमुई में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चंद्रदीप थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत दो पुलिसकर्मियों को अवैध हिरासत और केस दर्ज न करने के आरोप में निलंब#BiharPoliceSuspension,#JamuiNews,#PoliceAccountability

“अब VIP भी लाइन में…” देवघर श्रावणी मेले में VIP दर्शन पर रोक, AI से होगी भीड़ की निगरानी, जानिए नए नियम

Bihar Shravani Mela: देवघर में 30 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेले में VIP दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी और डबल डेकर वाहनों पर भी रोक रहेगी। बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक#BiharShravaniMela,#DeogharNews,#SawanMela

2027 तक बदलेगी दरभंगा की तस्वीर! अयोध्या जैसा जानकी मंदिर, काशी कॉरिडोर जैसा विष्णुपद, कुशेश्वरस्थान का भी होगा कायाकल्प, जानिए

Bihar Religious Tourism: बिहार में धार्मिक पर्यटन को विश्वस्तरीय पहचान देने की तैयारी है। पुनौराधाम, गया, मुंगेर सहित कई जिलों के मंदिरों का अयोध्या-काशी मॉडल पर विकास हो रहा है, जिससे#BiharReligiousTourism,#TempleDevelopment,#BiharNews