spot_img

घर में बच्चा हुआ है…यह कहकर पुलिसवालों को मिठाई खिलाई और बेहोश कर थाने में जब्त दो ओवरलोड बालू ट्रक ले उड़े माफिया के गुर्गें

spot_img
- Advertisement -

बिहार में नशाखुरान गिरोह अर्से से सक्रिय है। लेकिन, बिहार में ऐसा पहला मौका है जब पुलिसवालों को नशाखुरानी गिरोह वाले अपराधियों से पाला पड़ा हो। मामला रोहतास से जुड़ा है जहां बालू माफियाओं ने पुलिस की जमकर किरकिरी करते हुए थाने के अंदर से ओवरलोड बालू ट्रक ले उड़े।

- Advertisement -

वाक्या याद आता है दरभंगा का। दरभंगा के लहेरियासराय थाने में भी ऐसा ही हुआ था कि थाने में शराब के साथ जब्त पिकअप अपराधियों ने पुलिस को यह झांसा देकर उड़ा लिए थे। यह कहककर कि अमूक जगह पर शराब का कार्टन पड़ा है पुलिस वाले जैसे ही थाने से निकले पिकअप साफ कर दिया। मगर यहां तो पूरा का पूरा ओवरलोडेड ट्रक ही उड़ाने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,रोहतास के बिक्रमगंज स्थित बिस्कोमान के परिसर से चौकीदारों को नशीला पदार्थ खिलाकर ओवरलोड बालू लदे दो ट्रकों (Over loaded truck) को लेकर अपराधी फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ अपराधी यह कहकर परिसर में प्रवेश किए कि उनके घर में पुत्र का जन्म हुआ है और उसी की खुशी में सभी के लिए मिठाई लेकर आए हैं।

- Advertisement -

झांसे में आकर चौकीदारो ने भी मिठाई खाई। मिठाई खाते ही ट्रकों की रखवाली कर रहे पांच गार्ड बेहोश हो गए। बेहोशी का फायदा उठाकर परिसर से जब्त दो बालू लदे ट्रकों को लेकर अपराधी फरार हो गयाञ

बाद में चौकीदारों को जब होश आया और उनकी नींद टूटी तो परिसर से दोनों ट्रक गायब मिले। मुख्य द्वार का ताला भी खुला था। यह दोनों बालू लदे दो ओवरलोडेड ट्रकों को बिक्रमगंज के सीओ ने  प्त कर बिक्रमगंज पुलिस को सौंपा था। पुलिस अब माथा पीट रही है। तहकीकात जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मिथिलांचल के यात्रियों का लंबा इंतजार खत्म… अब कीजिए तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, जानिए ख़ुशख़बरी

Bihar Raxaul Tirupati Express: रेलवे ने रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434/17435) के जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव का बड़ा फैसला लिया है। इससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को तिरुपति यात्रा मे#BiharNews,#RaxaulTirupatiExpress,#JanakpurRoad

‘थाने में बंद रखा, FIR भी नहीं लिखी…’ बिहार में थानाध्यक्ष समेत 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या है मामला

Bihar Police Suspension: जमुई में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चंद्रदीप थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत दो पुलिसकर्मियों को अवैध हिरासत और केस दर्ज न करने के आरोप में निलंब#BiharPoliceSuspension,#JamuiNews,#PoliceAccountability

“अब VIP भी लाइन में…” देवघर श्रावणी मेले में VIP दर्शन पर रोक, AI से होगी भीड़ की निगरानी, जानिए नए नियम

Bihar Shravani Mela: देवघर में 30 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेले में VIP दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी और डबल डेकर वाहनों पर भी रोक रहेगी। बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक#BiharShravaniMela,#DeogharNews,#SawanMela

2027 तक बदलेगी दरभंगा की तस्वीर! अयोध्या जैसा जानकी मंदिर, काशी कॉरिडोर जैसा विष्णुपद, कुशेश्वरस्थान का भी होगा कायाकल्प, जानिए

Bihar Religious Tourism: बिहार में धार्मिक पर्यटन को विश्वस्तरीय पहचान देने की तैयारी है। पुनौराधाम, गया, मुंगेर सहित कई जिलों के मंदिरों का अयोध्या-काशी मॉडल पर विकास हो रहा है, जिससे#BiharReligiousTourism,#TempleDevelopment,#BiharNews