spot_img

प्रशासन की चूक है नाव हादसे का जिम्मेदार, लापरवाही आई सामने, क्षमता से अधिक संख्या में सवार थे मजदूर, गई डूबने से दो महिलाओं समेत एक छात्र की जान

spot_img
- Advertisement -

रा जिले में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के मझौली गंगा नदी घाट पर सोमवार की देर शाम हुई नाव दुर्घटना में दो महिलाओं सहित एक छात्र का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

साथ ही प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है। लोग प्रशासन को निशाने पर रखकर सवाल दाग रहे हैं। आखिर, क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर सवार करने के लिए जिम्मेदार कौन हैं, उनपर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। क्यों प्रशासन नाव संचालकों पर नकेल कसने में असमर्थ है। तमाम छोटी छोटी चीजों जिससे लोगों की जान खतरे में रहती है पर प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बड़हरा प्रखंड के दियारा इलाके में गंगा नदी के इस घाट पर हुए नाव हादसे में एक बार फिर प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई है। जहां गंगा नदी में बिना नियम का पालन किये क्षमता से अधिक लोगो के नाव से सवारी करने की बात सामने आई है।

प्रशासन की तरफ से अब तक हुए कई नाव दुर्घटनाओं से सिख नही ली गई और बड़हरा के इलाके में लगातार छोटी छोटी नावों पर बड़ी संख्या में लोगो की सवारी कराते हुए गंगा नदी में इस पार से उस पार और उस पार से इस पार की यात्रा कराई जा रही है।भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखण्ड के मझौली घाट पर यह नाव हादसा तब हुआ है जब रोहतास के करगहर से बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष मजदूर मझौली इलाके में गेंहू काटने आये थे। कटनी करने पहुंचे मजदूरों की संख्या 11 थी जो नाव पर सवार होकर गंगा नदी पार कर रहे थे।

इस नाव हादसे में रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठोरसन गांव निवासी ज्ञानचन्द्र राम की पत्नी शारदा देवी(47),गिरजा राम की पत्नी सोमरिया देवी(62) और बड़हरा प्रखण्ड के मझौली गांव निवासी लवनाथ सिंह का पुत्र छात्र प्रशांत कुमार सिंह शामिल है।

बड़हरा इलाके में यह कोई पहला नाव दुर्घटना नही है जिसमें लोगों की जान गई है, बल्कि इसके पहले भी 1982 में पदमिनिया हेतमपुर गंगा नदी घाट पर नाव हादसा हुआ था जिसमे 9 लोगों की मौत हुई थी।

वर्ष 2004 में मझौली गंगा घाट पर ही एक भीषण नाव दुर्घटना हुआ था जिसमे 26 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2021 में बलुआं केवटियां घाट पर नाव हादसे में 6 लोगो की मौत हुई थी। हाल ही में वर्ष 2021 में आरा छपरा पुल में दो नावों के आपस में टकराने से 6 लोगो की मौत हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मिथिलांचल के यात्रियों का लंबा इंतजार खत्म… अब कीजिए तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, जानिए ख़ुशख़बरी

Bihar Raxaul Tirupati Express: रेलवे ने रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434/17435) के जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव का बड़ा फैसला लिया है। इससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को तिरुपति यात्रा मे#BiharNews,#RaxaulTirupatiExpress,#JanakpurRoad

‘थाने में बंद रखा, FIR भी नहीं लिखी…’ बिहार में थानाध्यक्ष समेत 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या है मामला

Bihar Police Suspension: जमुई में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चंद्रदीप थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत दो पुलिसकर्मियों को अवैध हिरासत और केस दर्ज न करने के आरोप में निलंब#BiharPoliceSuspension,#JamuiNews,#PoliceAccountability

“अब VIP भी लाइन में…” देवघर श्रावणी मेले में VIP दर्शन पर रोक, AI से होगी भीड़ की निगरानी, जानिए नए नियम

Bihar Shravani Mela: देवघर में 30 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेले में VIP दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी और डबल डेकर वाहनों पर भी रोक रहेगी। बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक#BiharShravaniMela,#DeogharNews,#SawanMela

2027 तक बदलेगी दरभंगा की तस्वीर! अयोध्या जैसा जानकी मंदिर, काशी कॉरिडोर जैसा विष्णुपद, कुशेश्वरस्थान का भी होगा कायाकल्प, जानिए

Bihar Religious Tourism: बिहार में धार्मिक पर्यटन को विश्वस्तरीय पहचान देने की तैयारी है। पुनौराधाम, गया, मुंगेर सहित कई जिलों के मंदिरों का अयोध्या-काशी मॉडल पर विकास हो रहा है, जिससे#BiharReligiousTourism,#TempleDevelopment,#BiharNews