spot_img

Bihar: बिहार दिवस में हिस्सा लेने आए 157 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, गंभीर 15 PMCH में भर्ती, पीएमसीएच और गांधी मैदान में कैंप लगाकर इलाज

spot_img
- Advertisement -

बिहार दिवस कार्यक्रम  (Bihar foundation day)  में शामिल होने वाले 157 बच्चे बीमार हो गए हैं। इनका इलाज पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) और गांधी मैंदान में कैंप लगाकर किया जा रहा है। ये सभी बच्चे विभिन्न जिलों से बिहार दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। बताया गया है कि ये सभी बच्चे फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार हुए हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

एक बच्चा इमरजेंसी में भर्ती

बिहार स्थापना दिवस समारोह में कई जिलों से बच्चे भाग लेने पहुंचे हैं। बीमार हुए बच्चों को डिहाइड्रेशन की समस्‍या हुई। उन्हें पेट दर्द और लूज मोशन होने लगा। इसके बाद एक-एक कर कई बच्चे बीमार होने लगे और उनकी संख्या लगातार बढ़ती गई। इसके बाद गांधी मैदान के कैंप में बच्‍चों का इलाज किया जाने लगा। और वहीं 15 बच्चे की जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया। सीतामढ़ी की एक बच्‍ची को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. जबकि बांकी बच्चो को डॉक्टर ओपीडी में इलाज कर रहे हैं।

- Advertisement -

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आईएस ठाकुर ने कहा कि बच्चों की स्थिति में फिलहाल तेजी से सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पीएमसीएच में फिलहाल 10 बच्चों को एडमिट किया गया है। सभी बच्चों को डायरिया की शिकायत है। बीमार बच्चों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए - अनंत सिंह पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

Bihar: बिहार दिवस में हिस्सा लेने आए 157 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, गंभीर 15 PMCH में भर्ती, पीएमसीएच और गांधी मैदान में कैंप लगाकर इलाज
Bihar: बिहार दिवस में हिस्सा लेने आए 157 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, गंभीर 15 PMCH में भर्ती, पीएमसीएच और गांधी मैदान में कैंप लगाकर इलाज

पीएमसीएच प्रशासन के मुताबिक बीमार होने वाले बच्चे बिहार के अलग-अलग जिलों के हैं जो पटना में चल रहे तीन दिवसीय बिहार दिवस के अंतिम दिन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बिहार दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय आयोजन का गुरुवार को अंतिम दिन है। अंतिम दिन के आयोजन में पटना में मशहूर गायक सुखविंद सिंह का भी लाइव कंसर्ट होना है।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

बताया गया है कि बुधवार रात खाने के बाद ही बच्चों की हालत खराब होने लगी थी। इसके बाद कुछ बच्चों को पीएमसीएच भेजा गया तो कुछ बच्चों का इलाज गांधी मैदान में ही कैंप में किया जा रहा है।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

डॉक्टरों ने बच्चों में फूड प्वॉइजनिंग होने की बात कही है। फिलहाल घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।स्वास्थ्य विभाग के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। पीएमसीएच में बच्चों का हाल जानने सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी पहुंची और उन्होंने वहां उपस्थित सभी डॉक्टरों और स्टॉफ को सभी जरूरी उपाय करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:  MLC चुनाव में 'बड़ी गड़बड़ी' का डर! RJD प्रत्याशी ने CCTV न होने पर मचाया बवाल, कहा- 'उल्टा-पुल्टा होगा'

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

15 बच्चों को पीएमसीएच भेजा गया है, जिनकी स्थिति थोड़ी ज्यादा खराब थी। बाकी बच्चों को गांधी मैदान में बनाए गए कैंप में ही रखा गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्चों ने बताया है कि उन्होंने बाहर से कोई खाना नहीं खाया था। बिहार दिवस कार्यक्रम में स्टॉल पर जो खाना मिला था, सिर्फ वही खाए थे। खाने में उन्हें चावल, दाल, सब्जी और अचार मिला था। सुबह में कचौड़ी मिली थी। उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य के गठन के प्रतीक के तौर पर 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया गया था।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना MLC काउंटिंग में बड़ा बवाल! मतगणना केंद्र में CCTV क्यों नहीं? EC से जनसुराज का सीधा सवाल | क्या बोलीं -दिव्या ज्योति

Bihar MLC Election: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की MLC मतगणना में CCTV कैमरे न होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महागठबंधन और जन सुराज के प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग से जवाब मा#BiharMLCElection,#PatnaNews,#ElectionCommission

MLC चुनाव में ‘बड़ी गड़बड़ी’ का डर! RJD प्रत्याशी ने CCTV न होने पर मचाया बवाल, कहा- ‘उल्टा-पुल्टा होगा’

Bihar MLC Election: पटना में बिहार MLC चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव ने काउंटिंग सेंटर पर CCTV न होने पर 'गड़बड़ी' की आशंका जताई है।#BiharMLCElection,#RJD,#PatnaNews

बिहार में वोटों की गिनती पर बवाल! कांग्रेस प्रत्याशी बैठे धरना पर | लगाए गंभीर आरोप, डीएम ने दी सफाई | कहां है CCTV

Bihar MLC Election: बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों की मतगणना के बीच पटना में काउंटिंग सेंटर की व्यवस्था पर बवाल हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार ने धांधली का आरोप लगा#BiharMLCElection,#PatnaNews,#VoteCounting

बिहार के सबसे बड़े टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS अधिकारियों को नोटिस! |रिशु की फॉरेंसिक जांच में आए अपर मुख्य...

Bihar Tender Scam: बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एक अपर मुख्य सचिव सहित 7 IAS अधिकारियों को समन जारी किया गया है।#BiharTenderScam,#EDInvestigation,#IASOfficers