spot_img

हेडमास्टर ने पीट-पीटकर तोड़ा छात्रा का हाथ, जांच में पहुंचे पदाधिकारियों पर भी हेडमास्टर ने चलाया हाथ,आक्रोशित लोगों ने सभी को बनाया बंधक

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखंड में एक दरिंदे हेडमास्टर ने पीट-पीटकर छात्रा का हाथ तोड़ दिया। हद तो तब हो गई जब जांच में पहुंचे पदाधिकारियों पर भी हेडमास्टर ने हाथ चलाया। उनके साथ भी मारपीट की। इससे आक्रोशित लोगों ने सभी को बंधक बना लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामला उच्च माध्यमिक विद्यालय बेगमसराय पोषक क्षेत्र का है जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने हेड मास्टर की दबंगता के खिलाफ शुक्रवार को विद्यालय में तालाबंदी करते हुए सभी शिक्षकों को बंधक बना लिया।

- Advertisement -

तालाबंदी की सूचना मिलने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने काफी समझाने-बुझाने के बाद मामले को शांत कराते हुए शिक्षकों को मुक्त कराया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय बेगमसराय के दबंग प्रधानाध्यापक योगेंद्र सहनी अपनी दबंगई दिखाने के लिए बेवजह प्रवीण कुमार राम के पुत्री की बेरहमी से पिटाई करते हुए पूरी तरह घायल कर दिया, पिटाई से उक्त छात्रा का हाथ भी टूट गया है।

दलित छात्रा के अभिभावक ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी से किया तो वे जानकारी लेने के लिए विद्यालय पहुंची। लेकिन दबंग प्रधानाध्यापक ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं बीआरसी के लेखापाल के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई किया।

इसी से आक्रोशित होकर आज तालाबंदी किया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे दबंग के ऊपर कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबित किए जाने तक आंदोलन करते रहेंगे। अगर प्रशासन कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबित नहीं करती है तो आगे और उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी सारी जवाबदेही स्थानीय प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की होगी।

सूचना मिलने पर बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार एवं प्रखंड उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार के साथ पहुंची प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने अभिभावक और छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन मामला नहीं सुलझने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार विद्यालय परिसर पहुंचे तथा उक्त प्रधानाध्यापक को विद्यालय से हटाने का आश्वासन देकर मामला को शांत करवाकर पांच घंटा से बंधक बने शिक्षकों को मुक्त कराया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा विवाद! मांझी ने चिराग पासवान को दिया सीधा जवाब, ‘शर्मिंदा हैं तो एक्शन लें’

Bihar Women Safety: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर NDA के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई शर्म #BiharWomenSafety,#JitanRamManjhi,#NDAConflict

EOU के छापे से हड़कंप: इस अधिकारी के पास निकली 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, देखकर चौंक जाएंगे!

Patna EOU Raid: पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने कैमूर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। उन्हें 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की आय से #BiharCorruption,#EOURaid,#KaimurNews

गंडक की तबाही का खौफनाक मंजर! पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पानी में बहकर आए हिरण, फिर जो हुआ…

East Champaran Flood: पूर्वी चंपारण में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने तबाही म #EastChamparanFlood,#WildlifeRescueBihar,#GandakRiver

नितिन गडकरी पटना में लेंगे बिहार के विकास का लेखा-जोखा: क्या पूरी होंगी सड़कें बनाने की बड़ी मांगें?

Nitin Gadkari Bihar: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 1 अक्टूबर को पटना आ रहे हैं। वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। बिहार सरकार लंबित प #NitinGadkariBihar,#BiharNHProjects,#SamratChoudhary