spot_img

EOU के छापे से हड़कंप: इस अधिकारी के पास निकली 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, देखकर चौंक जाएंगे!

Patna EOU Raid: आर्थिक अपराध इकाई ने कैमूर परिवहन विभाग के अधिकारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उनकी ज्ञात आय से 148.10 फीसदी अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ।

spot_img
- Advertisement -

Patna EOU Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ पटना की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। कैमूर परिवहन विभाग के मोहनिया चेक पोस्ट पर तैनात प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है, जिसकी जांच में 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं।

- Advertisement -

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

जांच एजेंसी की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि अमित कुमार गुप्ता ने अपनी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से करीब 148.10 फीसदी अधिक संपत्ति बनाई है। इस गंभीर अनियमितता के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना कांड संख्या 26/26 के तहत यह केस दर्ज हुआ है। इसके बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर संबंधित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Festival Trains दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगुसराय, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल के लिए खुशखबरी| दिवाली-छठ पर घर आना हुआ आसान! रेलवे ने चलाईं 7 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

भोजपुर और दानापुर में एक साथ छापेमारी

30 सितंबर की सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में आर्थिक अपराध इकाई की दो टीमों ने एक साथ तलाशी अभियान चलाया। एक टीम ने भोजपुर स्थित अमित कुमार गुप्ता के निजी आवास पर गहन तलाशी ली। वहीं, दूसरी टीम दानापुर के साई वरदान सिटी स्थित फ्लैट संख्या 609 पहुंची, जहां दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

आर्थिक अपराध इकाई की ओर से कहा गया है कि तलाशी पूरी होने के बाद बरामदगी और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

- Advertisement -

इस छापेमारी से परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है, और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुफ्त बिजली फिर भी बिल में ‘माइनस’? मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता हैरान, जानिए सच – ?

Bihar Electricity Bill: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद मुजफ्फरपुर के उपभोक्ताओं के बिल में 400-500 रुपये तक का 'माइनस' बैलेंस आ रहा है। जानिए इस उलझन की वजह और विभाग का स्पष #BiharElectricity,#MuzaffarpurNews,#FreeElectricityScheme

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा विवाद! मांझी ने चिराग पासवान को दिया सीधा जवाब, ‘शर्मिंदा हैं तो एक्शन लें’

Bihar Women Safety: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर NDA के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई शर्म #BiharWomenSafety,#JitanRamManjhi,#NDAConflict

गंडक की तबाही का खौफनाक मंजर! पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पानी में बहकर आए हिरण, फिर जो हुआ…

East Champaran Flood: पूर्वी चंपारण में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने तबाही म #EastChamparanFlood,#WildlifeRescueBihar,#GandakRiver

नितिन गडकरी पटना में लेंगे बिहार के विकास का लेखा-जोखा: क्या पूरी होंगी सड़कें बनाने की बड़ी मांगें?

Nitin Gadkari Bihar: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 1 अक्टूबर को पटना आ रहे हैं। वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। बिहार सरकार लंबित प #NitinGadkariBihar,#BiharNHProjects,#SamratChoudhary