back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल के पंचायतों में खुलेआम भ्रष्ट तंत्र से रू-ब-रू हुए अधिकारी, 7 निश्चय से नहीं टपकता घरों में पानी, राजनीति में हमेशा व्यस्त रहने वाले स्कूल के हेडमास्टर सरकारी वाहन देखते ही हुए फरार, घर में रहता विद्यालय के मध्याह् भोजन का अनाज

spot_img
- Advertisement -
बिरौल देशज टाइम्स डिजीटल डेस्क। जिलाधिकारी राजीव रौशन की ओर से गठित जांच टीम ने अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों का भौतिक निरीक्षण किया। हकीकत यही… बिरौल के पंचायतों में खुलेआम भ्रष्ट तंत्र से रू-ब-रू हुए अधिकारी भी रह गए भौंचक। सात निश्चय से नहीं टपकता मिला घरों में पानी। राजनीति में हमेशा व्यस्त रहने वाले स्कूल के हेडमास्टर सरकारी वाहन देखते ही हुए फरार। घर में रहता विद्यालय के मध्याह् भोजन का अनाज…पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की यह जमींनी रिपोर्ट
बुधवार को जिलास्तरीय जांच टीम ने विद्यालय एवं सात निश्चय के तहत नलजल योजना, मनरेगा के अलावा पंचायत में शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसमें भारी अनियमितता का मामला सामने आया।
खास कर नलजल योजना और विद्यालय में लचर शिक्षा व्यवस्था को देख पदाधिकारी आश्चर्य चकित हो गए। बिरौल प्रखंड में आठ में से सात पंचायतों में निरीक्षण करने पहुंचे पदाधिकारी ने ग्रामीणों के शिकायतों को कलम बंद किया।
एसडीओ संजीव कुमार कापर
ने सुपौल पंचायत के वार्ड संख्या एक और दो का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड दो में विभिन्न स्थानों पर पिछले 10 माह से पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों के घरों तक जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीओ से की। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भंथा, हाटगाछी स्थित पंचायत सरकार कार्यालय सहित कई सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया।
दूसरी ओर, मध्य विद्यालय सोनपुर के निरीक्षण करने पहुंचे जिला खाद्य निगम के प्रबंधक रमन चौपाल के वाहन को देख यहां के प्रधानाध्यापक विद्यालय छोड़ कर फरार हो जाने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक बच्चों को पढ़ाने के बदले ग्रामीण राजनीति में व्यस्त रहते हैं।
साथ ही बच्चों के लिए उपलब्ध मध्याह्न भोजन के चावल विद्यालय में नहीं रखकर अपने घर में रखने की शिकायत ग्रामीणों ने जांच पदाधिकारी से किया। जिला वरीय उपसमाहर्ता कंचन कुमारी पड़री पंचायत, ललित शाही, बिरौल, सत्यम् सहाय देवकुली जग्रनाथपुर, अभिषेक रंजन  बैरमपुर, सीओ विमल कुमार कर्ण  कहुआ पंचायत का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बाजार के बीच फटा सिलेंडर, धमाके से मची भगदड़, कई लोग गंभीर, पढ़िए भीषण धमाका, 30 फीट हवा में उछल गया सिलेंडर !
फोटो। सुपौल पंचायत का जांच करते एसडीओ संजीव कुमार कापर।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Seetha Payanam OTT Release: अब घर बैठे देखिए ‘सीता पयानम’, जानिए कब और कहां हुई रिलीज!

Seetha Payanam OTT Release News: सिनेमाघरों में दर्शकों का मिला-जुला प्यार पाने के बाद...

Dreame के नए Robot Vacuum: अब घर की सफाई होगी और भी स्मार्ट और आसान

Robot Vacuum: भारतीय घरों में सफाई के तरीके को क्रांतिकारी बनाने की दिशा में...

तेलंगाना क्राइम: रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन के ‘नाजायज’ संबंध के शक में की हत्या, शव के किए दो टुकड़े

Telangana Crime: कभी-कभी खून के रिश्ते भी इस कदर दागदार हो जाते हैं कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें