spot_img

कोरोना: देश में 24 घंटे में आए 2541 नए मरीज, बिहार में भी रूक-रूक कर दस्तक

spot_img
- Advertisement -

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सोमवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 2,541 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 1,862 रही। जबकि कोरोना संक्रमित 30 मरीजों की मौत हो गई।

- Advertisement -

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी दर घटकर 98.75 प्रतिशत हो गया। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हजार, 522 है। दैनिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत है।

- Advertisement -

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 50 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में पार्क के विरोधियों पर भू माफिया होने का आरोप! क्या होटल बचाने की है साजिश?

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार सुबह 8 बजे तक 187 करोड़ 46 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 3.64 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 192.43 करोड़ खुराक निःशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 19.91 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

यह भी पढ़ें:  खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

चौथी लहर की आशंका के बीच बिहार के दरभंगा के बाद अब बक्सर में इसका पहला मरीज मिला है। कोरोना जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि होने पर उसे आनन फानन में पटना लाया गया। इसके बाद उसे NMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद प्रदेश सरकार की भी नींद उड़ गयी है। स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग लोगों को मास्क लगाने के साथ साथ नियमित हाथ धोने के लिए जागरूक करने के अभियान में जुट गया है। कोरोना के लक्ष्ण मिलते ही तुरंत जांच करने की सलाह डाक्टर दे रहे है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर! मत्स्य विभाग में 2000 स्थायी सरकारी नौकरी, तुरंत देखें डिटेल्स

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary