spot_img

सास से झगड़कर मायके में रह रही थी महिला, पहुंचा पति, सोने के दौरान छह माह की बेटी के सामने कर दी गोली मारकर हत्या, फरार

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में आपसी विवाद में एक पति ने पत्नी की गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव की है। जहां ससुराल आए पति द्वारा पत्नी की सोए अवस्था में गोलीमार कर हत्या कर देने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -

मृतिका बसही गांव निवासी लुटन केवट की पुत्री अनिता देवी है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष अमर कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 2019 में अनीता की शादी छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एकंबा गांव निवासी रामविलास सहनी के पुत्र ज्ञानी सहनी के साथ हुई थी।

- Advertisement -

शादी के बाद कुछ दिनों बाद से ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था तथा सास से परेशान होकर मायके में रह रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार रात ज्ञानी सहनी अपने ससुराल बसही गांव आया था, सुबह में करीब तीन बजे लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी।

- Advertisement -

स्थानीय लोग उसके घर गए तो अनीता का शव बिछावन पर पड़ा था एवं बगल में छह माह की एकलौती बेटी सुरक्षित सोई हुई थी, जबकि आरोपी पति फरार हो चुका था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga Moharram Violence: दरभंगा में मोहर्रम के बाद बरिऔल चौक पर हिंसक झड़प हुई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने घरों, दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिर#DarbhangaNews,#BiharPolice,#MoharramViolence

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews